*भारतीय मजदूर संघ ने मनाया 67 वा स्थापना दिवस जमुना कॉलरी में आयोजित किया गया भव्य कार्यक्रम*
अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

भारतीय मजदूर संघ ने मनाया 67 वा स्थापना दिवस
जमुना कॉलरी में आयोजित किया गया भव्य कार्यक्रम
भजन कीर्तन व भारत माता की जय के लगते रहे नारे
वरिष्ठ पत्रकार संतोष चौरसिया के साथ संभागीय ब्यूरो चीफ चन्द्रभान सिंह राठौर कि कलम से
जमुना कोतमा एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र के अंतर्गत जमुना कॉलरी में आज दिनांक 23 जुलाई 2021 को जमुना कॉलरी स्थित बीएमएस कार्यालय में कोयला खदान श्रमिक संगठन भारतीय मजदूर संघ का 67 वा स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जहां पूरे कार्यालय को सजाया गया था सर्वप्रथम बीएमएस के लोगों द्वारा मां सरस्वती भारत माता व भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दंतोपंत ठेगड़ी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई इस दौरान सर्वप्रथम उड़िया समाज के लोगों ने एएसएन डोरा के नेतृत्व में संगीत में भजन राम कथा का वाचन किया गया भारतीय मजदूर संघ के नेता ताराचंद यादव संजय सिंह लाल बहादुर जयसवाल विजय सिंह आदि ने भारतीय मजदूर संघ के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 23 जुलाई 1955 को भोपाल में दंतो पंत थेगड़ी द्वारा इस यूनियन की स्थापना की गई थी और उसी दिन बाल गंगाधर तिलक का जन्म दिवस भी है

यूनियन को 66 वर्ष पूरा होने और 67 वर्ष की स्थापना दिवस पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उक्त नेताओं ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ विश्व में नंबर एक यूनियन है और यह अच्छे सिद्धांतों की वजह से संभव हो सका है मजदूरों के हित के लिए काम किए हैं तभी तो आज जेबीसीसीआई में 10 सदस्यों में से 7 भारतीय मजदूर संघ के साथी हैं क्योंकि अधिक से अधिक हमारे मजदूर साथी हैं और अन्य लोग बाहर से अपनी नेतागिरी करते हैं और सभी ने अपील किया कि आने वाले समय में अपने यूनियन में प्राइवेट कर्मचारियों को अधिक से अधिक जोड़ें कल हम रहे ना रहे भारतीय मजदूर संघ अवश्य रहेगा और यह यूनियन जो कि विश्व का सबसे बड़ा यूनियन है आज स्थापना दिवस पूरे विश्व में मनाया जा रहा है दंतोपंथ ठेगढ़ी जी महान क्रांतिकारी मजदूर हित में सोचने वाले नेता थे सबसे पहले हमारे यूनियन का उद्देश है राष्ट्र हित उद्योग हित फिर मजदूर हित इस दौरान भारत माता की जय वंदे मातरम कल हम रहे ना रहे

भारतीय मजदूर संघ जरूर रहेगा कौन बनाता हिंदुस्तान भारत का मजदूर किसान आदि के नारे लगते रहे उक्त भव्य कार्यक्रम में ताराचंद यादव रघुनाथ मिश्रा सुरेश राठौर संजय सिंह लाल बहादुर जयसवाल सच्चितानंद केके तिवारी सज्जाद हुसैन राघवेंद्र सिंह फ्रांसिस एंथोनी विजय सिंह दासू अवधेश महेंद्र सिंह हरबंस पटेल मिलन चक्रवर्ती दीपक कुमार विश्वकर्मा रविकर तिवारी लक्ष्मी खंडेलवाल दुर्गेश मिश्रा नरेंद्र पांडे विनय सिंह आदि लोगों ने भी भारत माता की जय भारतीय मजदूर संघ जिंदाबाद वंदे मातरम के गगनभेदी नारे लगाते हुए भजन कीर्तन में सम्मिलित होकर भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस मनाया और सभी ने अपने अपने विचार संगठन से संबंधित रखे।



