*कर्नाटका की ओर से खेलो इंडिया गेम्स में शांतनु सिंह ने योगासना में दी शानदार प्रस्तुति*
अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

कर्नाटका की ओर से खेलो इंडिया गेम्स में शांतनु सिंह ने योगासना में दी शानदार प्रस्तुति
रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर (संभागीय ब्यूरो चीफ)
अनूपपुर
बेंगलुरु में आयोजित “खेलो इंडिया” ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के भव्य कार्यक्रम में 3 मई समापन समारोह के दिन कर्नाटक के मुख्यमंत्री, केन्द्रिय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर एवं गृह मंत्री अमित शाह के उपस्थित में कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें की अनूपपुर के होनहार विद्यार्थी शांतनु सिंह ने एस व्यासा यूनिवर्सिटी बेंगलुरू कर्नाटका की ओर से योगासना में शानदार प्रस्तुति दी।
शिक्षक के पुत्र हैं शांतनु
शांतनु कुमार सिंह पिता अनिल कुमार सिंह शासकीय विद्यालय में शिक्षक पद पर कार्यरत हैं। माता मीना सिंह जो गृहणी होने के साथ – साथ सामाजिक कार्यकर्ता कवियत्री भी हैं। शांतनु सिंह का निवास वार्ड नंबर 9 बिहारी कॉलोनी में है।
हमारे अनूपपुर के लिए गौरव की बात है
ज्ञात हो शांतनु कुमार सिंह इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के बाद योग थेरेपी एमएससी योग विज्ञान स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी बेंगलुरू मे अध्ययनरत हैं। पूरे भारतवर्ष के करीब 200 यूनिवर्सिटी के बच्चों ने खेल में हिस्सा लिया।
सभी युवा वर्ग होनहार छात्रों को बहुत – बहुत बधाई। उनके उज्जवल भविष्य के लिए हम सभी कामना करते हैं। सभी लोगों ने शांतनु सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।