*मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 1 जुलाई को शहडोल प्रवास पर रहेगें*
शहडोल जिला मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 1 जुलाई को शहडोल प्रवास पर रहेगें
संभागीय ब्यूरो चीफ चंद्रभान सिंह राठौर की रिपोर्ट
शहडोल/ दिन बुधवार दिनांक 30 जून 2021/प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 1 जुलाई 2021 को शहडोल जिले के प्रवास पर रहेगें। शहडोल जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होगें। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 01 जुलाई को प्रातः 11:45 बजे भोपाल से प्रस्थान कर दोपहर 12:35 बजे उमरिया हेलीपैड पहुंचेंगे। शिवराज सिंह चौहान उमरिया हवाई पट्टी से दोपहर 12:40 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1:05 बजे शहडेाल जिले के जमुई हेलीपैड पहुंचेगें।वे यहां से प्रस्थान कर दोपहर 1:15 बजे ग्राम पंचायत जमुई पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर दोपहर 1ः40 बजे इंडोर स्टेडियम धनपुरी पहुंचेगे तथा स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होगें। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर 2ः15 बजे इंडोर स्टेडियम धनपुरी से प्रस्थान कर दोपहर 2:45 बजे मेडिकल काॅलेज शहडोल पहुंचेगें तथा स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होगें। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर 3ः30 बजे मेडिकल काॅलेज शहडोल से प्रस्थान कर दोपहर 3ः40 बजे हेलीपैड जमुई पहुंचेंगे तथा यहां से 3:45 बजे उमरिया के लिए रवाना होगें।