Breaking Newsअन्य राज्यअपराधआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डएटागोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*सीएमओ पर लगा दुर्व्यवहार का आरोप,कर्मचारियों ने किया नगर पंचायत का घेराव*

कोरिया जिला छत्तीसगढ़

सीएमओ पर लगा दुर्व्यवहार का आरोप,कर्मचारियों ने किया नगर पंचायत का घेराव

खोंगापानी -कोरिया/ जिले के नगर पंचायत खोंगापानी में प्लेसमेंट में पदस्थ कर्मचारी ने मुख्य नगर पंचायत अधिकारी पर उसके साथ दुर्व्यवहार और गाली गलौच करने का आरोप लगाया है जिसके कारण काफी संख्या में कर्मचारी काम बंद कर कार्यालय का घेराव करने पहुंच गये जबकि अधिकारी ने खुद पर लगे आरोपों को सिरे से नकार दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत खोंगापानी में वाहन चालक के पद पर पदस्थ प्लेसमेंट कर्मचारी ने सी एम ओ पर अभद्रता और गाली गलौच किये जाने का आरोप लगाया है। उसने बताया की
उसकी ड्यूटी पानी सप्लाई और कचरा गाड़ी में लगा दी गई जब कर्मचारी ने दोनों काम एक साथ नही कर पाने की बात कही तो सी सी एम ओ रमेश द्विवेदी ने उससे गाली गलौच की।
एक अन्य मामले में भी एक कर्मचारी ने भी दुर्व्यवहार और गाली गलौच का आरोप लगाया। कार्यालय के घेराव की जानकारी मिलते ही अध्यक्ष धीरेन्द्र विश्वकर्मा भी तत्काल मौके पर पहुंच गये। विश्वकर्मा ने कहा की वे हमेशा कर्मचारियों के साथ थे और आगे भी रहेंगे। किसी भी कर्मचारी से गाली गलौच और दुर्व्यवहार नही किया जाना चाहिये।
जब इस संबंध में मुख्य नगर पंचायत अधिकारी रमेश द्विवेदी से बात की गई तो उन्होंने पूरे प्रकरण को राजनीति से प्रेरित बताया और कहा की उनके द्वारा किसी भी कर्मचारी से अभद्रता और दुर्व्यवहार नही की गई है।

Related Articles

Back to top button