*पुलिस पहुँची आस्था होटल, रिकॉर्ड तलाशे और लड़की को अपने साथ ले गयी*
अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

पुलिस पहुँची आस्था होटल, रिकॉर्ड तलाशे और लड़की को अपने साथ ले गयी
संभागीय ब्यूरो चीफ चंद्रभान सिंह राठौर की रिपोर्ट
अनुपपुर
अनूपपुर कोतमा रोड सामतपुर में स्थित होटल आस्था में आज बुढार पुलिस ने पहुचकर धनपुरी निवासी लड़की को सामान के साथ अपने साथ लिया साथ ही होटल के रिकॉर्ड की भी जांच पड़ताल की सूत्र बताते हैं कि होटल में सिर्फ लड़की का ही आधार कार्ड मिला है जबकि वहां पर लड़का और लड़की दोनो के रुकने की बात होटल संचालक ने कबूल की है ऐसे में सवाल उठता है कि शासन के नियम के तहत होटल में रुकने बाले सभी लोगों के दस्तावेज जमा होने चाहिए पर यहां पर ऐसा नही हुआ है। जो नियम विरूद्ध हैं।
लड़का लड़की दोनो धनपुरी के बताए जा रहे हैं,दोनो ने अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया था मगर लड़की के घर वालो को यह शादी मंजूर नही थी। जिसकी शिकायत लड़की के घरवालों ने की थी। दोनो ने प्रेम विवाह करने के बाद कई दिनों।से आस्था होटल अनूपपुर में रह रहे थे। उस युवक के साथ दिन रविवार कि दोपहर में कुछ लोगो ने मारपीट की थी जिसकी हालत खराब है और शहडोल में इलाजरत हैं।




