Breaking Newsअन्य राज्यआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डएटागोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*कलेक्टर ने किया ग्राम पंचायत चचाई वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण 500 से अधिक व्यक्तियों का टीकाकरण कराने के दिए निर्देश*

शहडोल जिला मध्यप्रदेश

कलेक्टर ने किया ग्राम पंचायत चचाई वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण

500 से अधिक व्यक्तियों का टीकाकरण कराने के दिए निर्देश

शहडोल / दिन सोमवार दिनांक 21 जून 2021 को जिले के जनपद पंचायत ब्यौहारी के भ्रमण के दौरान कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ.सतेन्द्र सिंह ने जिले के दूरस्थ क्षेत्र के देवलौन्द के ग्राम पंचायत चचाई में आयोजित टीकाकरण महा अभियान के टीकाकरण सत्र का अवलोकन किया। के दौरान कलेक्टर को बताया गया कि अभी तक 215 लोगों ने कोविड का टीका लगवा लिया है और सतत लोग आ रहे हैं।

कलेक्टर ने सेक्टर के अंतर्गत सभी टीकाकरण केंद्रों में अधिकारी अलग अलग टीम बनाकर भ्रमण करें और टीकाकरण केंद्रों में 500 से अधिक 18 वर्ष के ऊपर के व्यक्तियों का टीकाकरण कराने के साथ-साथ उनकी पोर्टल में इंट्री भी कराना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि यह महा अभियान में 18 वर्ष से ऊपर सभी व्यक्तियों का टीकाकरण करा कर उन्हें कोरोना वायरस से बचाना आवश्यक है। यह सब की सहभागिता से ही संभव है।

निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार अमित मिश्रा,थाना प्रभारी बृजेंद्र मिश्रा,आबकारी उपनिरीक्षक संपतिया मरावी सहित अन्य अधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button