Breaking Newsअन्य राज्यआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डएटागोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*नगर परिषद के नियुक्ति के विरोध में सौंपा गया ज्ञापन*

अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

नगर परिषद के नियुक्ति के विरोध में सौंपा गया ज्ञापन

संभागीय ब्यूरो चीफ चंद्रभान सिंह राठौर की रिपोर्ट

राजनगर / अनूपपुर जिले की तीन नव गठित नगर परिषद में हुए नियुक्ति के संबंध में आखिरकार विपक्ष की कांग्रेश के युवा नेता इन तीनों परिषदों में हुए नियुक्ति के विरोध में नगर परिषद के CMO के नाम ज्ञापन सौपा जिसमे 7 दिनों का अल्टीमेटम दे दिया।अनूपपुर युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान के नेतृत्व में मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद बनगवां/डोला/डूमरकछार जिला अनुपपुर, (म.प्र.) को ज्ञापन सौंपते हुए यह बात रखे कि विगत दिवसों में जनचर्चा व अखबारों में प्रकाशित खबरों के माध्यम से हमे यह शिकायत मिल रही है कि नवगठित नगर परिषद बनगवां, डोला व डूमरकछार में पैसो के आधार पर मनगढ़ंत तरीके से लोगो की नियुक्ति की गई है, शिकायतों में यह भी पाया गया है कि क्षेत्रीय बेरोजगार युवाओं को दरकिनार कर भारी मात्रा में क्षेत्र के बाहर के लोगों को तीनों नगर परिषदों में शामिल कर उनकी नियुक्तियां कर दी गई हैं उक्त शिकायतों को युवा कांग्रेस संगठन ने गम्भीरता से लिया है, उन समस्त शिकायतों की संगठनात्मक स्तर पर जाँच करने के लिए बिंदुवार तरीके से निम्नलिखित जानकारी मांगी है

1- नगर परिषद के गठन के उपरांत वर्तमान में कितने कर्मचारी संविदा पर, मास्टररोल पर एवं दैनिक वेतन भोगी में कार्यरत है, उनके नामों की सूची क्रमशः हमे प्रदान करे।
2- ग्राम पंचायत से नगर परिषद में चयन समिति द्वारा जिन कर्मचारियों को संविलियन किया गया है उसकी सूची प्रदान करे।

 

3- जिला चयन समिति की ओर से इसकी सूचना हेतु, नगरीय प्रशासन विभाग के संयुक्त संचालक को कितने लोगो की सूची भेजी गई है कृपया जानकारी उपलब्ध कराएं।
4- कृपया समस्त भर्तियों का आरक्षण रोस्टर प्रदान करे।

गुड्डू चौहान के द्वारा ज्ञापन के माध्यम से युवा कांग्रेस संगठन की तरफ से प्रशासन से यह निवेदन किया गया है कि उपरोक्त मांगी गई समस्त जानकारी कृपया 7 दिवसों के भीतर प्रदान करने का कष्ट करे, अन्यथा समस्त जिले के युवा कांग्रेस संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

उक्त ज्ञापन की प्रतिलिपि अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) महोदय, कोतमा, जिला-अनूपपुर (म.प्र.) के लिए प्रेषित की गई है।

Related Articles

Back to top button