Breaking Newsअन्य राज्यआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डएटागोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*आजीविका समूह की महिलाओं ने सब्जी उत्पादन को बनाया आय का जरिया*

उमारिया जिला मध्यप्रदेश

*आजीविका समूह की महिलाओं ने सब्जी उत्पादन को बनाया आय का जरिया*

उमरिया///- आजीविका समूहों से जुड़ी महिलाओं ने कोरोना काल में सब्जी उत्पादन को आय का जरिया बना लिया है, इस कार्य के लिए उन्हें, घर के बाहर भी नहीं जाना पड़ता, जिससेे कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आय भी प्राप्त कर रहीं हैं, साथ ही लोगों को घर बैठे सब्जी भी मिल जाती है।

मानपुर जनपद पंचायत के ग्राम सिगुडी की भारतीय महिला स्वसहायता समूह की सदस्य द्रोपदी पटेल ने सब्जी उत्पादन का कार्य शुरू किया है, उन्होंने बताया कि पहले घर के उपयोग के लिए सब्जी लगाती थी, समूह से जुडने के बाद पता चला की इसे विस्तारित कर अच्छी आय मिल सकती है, कोरोना संक्रमण काल में कोरोना कर्फ्यू लागू होने के कारण सभी गतिविधियों पर रोक लग गयी, तब यह कार्य परिवार संचालन में बहुत उपयोगी सिद्ध हुआ, मानपुर जनपद मुख्यालय नजदीक होने के कारण विक्रय की भी समस्या नहीं थी, उन्होंने बताया कि बैंक सखी का कार्य कर महिलाओं की सेवा कर रही हूँ, समूह से जुडने के बाद समझ में आया कि परिवार के विकास में मै भी अपनी भूमिका का निर्वाह कर सकती हूं, उन्होंने आजीविका परियोजना को उत्साह वर्धन एवं प्रेरणा के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Mahendra loni ki report

Related Articles

Back to top button