*कैट की अगुवाई में सतत चल रहा जिले में कोविड वैक्सीनेशन कलेक्टर एवं नगरपालिका*
शहडोल जिला मध्यप्रदेश

कैट की अगुवाई में सतत चल रहा जिले में कोविड वैक्सीनेशन
कलेक्टर एवं नगरपालिका
अध्यक्ष ने स्थानीय शुभम पैलेस में चलाए जा रहे वैक्सीनेशन का किया अवलोकन
शहडोल / दिन रविवार दिनांक 30 मई 2021 को कैट की अगुवाई में सत्त चल रहा जिले में कोविड वैक्सीनेशन का कार्य लगातार चल रहा है। जिले के बुढार, धनपुरी, ब्यौहारी, जयसिंहनगर एवं शहडोल में कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए 27 मई से वैक्सीनेशन कार्य मिशन की तरह कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह एवं नगरपालिका अध्यक्ष उर्मिला कटारे ने गत दिवस स्थानीय शुंभम पैलेस में चलाए जा रहे वैक्सीनेशन कार्य का अवलोकन किया तथा वैक्सीन लगवाने हेतु आये लोगों से कहा कि, कोरोना वायरस संक्रमण रोकने हेतु वैक्सीन सुरक्षा का कार्य कर रही है इसलिए आप अपने अन्य परिजनों, चिर-परिचितों तथा संबंधीयों को भी वैक्सीनेशन हेतु प्रेरित करें तथा सभी का वैक्सीनेशन हो ऐसा प्रयास करे कि कोई व्यक्ति वैक्सीनेशन से छूटने न पाए।

शुभंम पैलेस में आयोजित वैक्सीनेशन में अभी तक लगभग 1100, 18 वर्ष के ऊपर के व्यक्तियों का वैक्सीनेशन हो चुका है। इस कार्य में समाजसेवी कमलप्रताप सिंह, प्रकाश जगवानी, युग डालमियां, मनोज गुप्ता, प्रेेम जगवानी, विपिन गुप्ता, नीलेश मौर्य, योगेश गुप्ता व अन्य समाजसेवी अपना सहयेाग प्रदान कर रहें है।




