*संभाग में सरसों की खेती का रकबा बढ़ाएं – कृषि उत्पादन आयुक्त*
शहडोल जिला मध्यप्रदेश

शहडोल संभाग में सरसों की खेती का रकबा बढ़ाएं – कृषि उत्पादन आयुक्त
शहडोल / अपर सचिव एवं कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में दिन शुक्रवार दिनांक 28 मई 2021 को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन उद्यानिकी विभागों की समीक्षा संपन्न हुई। इस अवसर पर एनआईसी केंद्र शहडोल में कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा, कलेक्टर शहडोल डॉ. सत्येंद्र सिंह, संयुक्त संचालक कृषि जे.एस. पेन्द्राम, उपायुक्त सहकारिता शकुंतला ठाकुर, सहायक संचालक उद्यान मदन सिंह परस्ते, कृषि वैज्ञानिक डॉ मृगेंद्र सिंह, उप संचालक पशु चिकित्साएं डॉ. व्ही.व्ही. एस. चैहान एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कृषि उत्पादन आयुक्त द्वारा समीक्षा के दौरान शहडोल संभाग में सरसों की फसल का एरिया बढ़ाने पर जोर दिया गया, वहीं मक्का की फसल का एरिया बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।
कृषि उत्पादन आयुक्त द्वारा अनूपपुर जिले में सभी फसलों की उत्पादकता बढ़ाने पर जोर दिया गया वहीं अनूपपुर जिले में कोदो, कुटकी का एरिया बढ़ाने हेतु भी निर्देश दिए। कृषि उत्पादन आयुक्त ने धान के अलावा अन्य फसलों को भी प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए गए। कृषि उत्पादन आयुक्त द्वारा सहकारिता पशुपालन मत्स्य पालन एवं उद्यानिकी विभाग की भी समीक्षा की गई।