Breaking Newsअन्य राज्यआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डएटागोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*कुएं की दुर्घटना से मरने वालों को मिलेगा 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि*

शहडोल जिला मध्यप्रदेश

कुएं की दुर्घटना से मरने वालों को मिलेगा 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि

संकटापन्न से 10-10 एवं राष्ट्रीय परिवार सहायता राशि से 20-20 हजार रुपए की मदद राशि जारी

विधायक कलेक्टर एवं एसपी ने मौके पर पहुंचकर परिजनों का बंधाया ठाठस

शहडोल / दिन शनिवार दिनांक 15 मई 2021 / गत दिवस जनपद पंचायत ब्यौहारी के ग्राम पपरेड़ी में कुएं की सफाई के दौरान नीचे उतरे व्यक्ति राजेश उर्फ बेलेहा पिता बाल गोविंद सिंह गोंड़ उम्र लगभग 25 वर्ष एवं मोतीलाल कोल उम्र लगभग 60 वर्ष की मिट्टी दशकने से दबकर मृत्यु हो जाने के कारण कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने उनके बारिस को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि आरबीसी 6-4 के तहत स्वीकृत की है। साथ ही संकटापन्न मद से 10-10 हजार रुपए एवं राष्ट्रीय परिवार सहायता मद से 20-20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।

साथ ही घायल रमेश उर्फ कंछेदी पिता शिवप्रसाद नापित उम्र लगभग 45 वर्ष को जिला चिकित्सालय शहडोल भिजवाकर त्वरित एवं निःशुल्क की भी व्यवस्था कराई है।

इस मौके पर विधायक ब्यौहारी शरद कोल एवं पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी ने मृतकों के परिजनों को ठाठश बंधाते हुए समझाइश दी।

संभागीय ब्यूरो चीफ चंद्रभान सिंह राठौर की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button