*आम आदमी पार्टी महिला संगठन ने नाबालिक लड़की के सामूहिक बलात्कार के मामले को गंभीरता से लेते हुए तीसरे आरोपी को गिरफ्तारी की कर रही है मांग*
छत्तीसगढ़ कोरिया जिला

*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनाँक -3/05/2021*
*आम आदमी पार्टी महिलाविंग,छत्तीसगढ़*
*भानुप्रतापपुर की नाबालिक लड़की के सामूहिक बलात्कार के मामले में तीसरे आरोपी सब इंस्पेक्टर किशोर तिवारी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी महिला संगठन के कोरिया जिला से सुखमंती सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला विंग) के द्वारा कांकेर पुलिस अधीक्षक को वाट्स एप के माध्यम से ज्ञापन दिया गया*
*छत्तीसगढ़ में बेटियों के अस्मिता के साथ खिलवाड़ नही सहेंगे दोषी को सह देने वाले पुलिस विभाग की खिलाफत हर मोर्चे पर करेंगे* – पुष्पलतासिंह पूर्व जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ट जिला कोरिया
*कांग्रेस सरकार महिला सुरक्षा को लेकर फेल साबित हुई है*- अरुना पनिका-विधानसभा अध्यक्ष मनेंद्रगढ़
*अपराधियों को पकड़ने के मामले में बड़े बड़े दावा करने वाले कांकेर जिले के पुलिस प्रशासन इतनी लाचार क्यों*सुखमंती सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला विंग) छ.ग.
आप नेत्री सुखमंती सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष महिला विंगने कांकेर पुलिस अधीक्षक के नाम विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भानुप्रतापपुर की एक 17 साल की नाबालिक लड़की के साथ सामूहिक ब्लात्कार किया जाता है जिसमे एक आरोपी सब इंस्पेक्टर भी है जिसकी गिरफ्तारी अब तक नही होने की स्तिथि में आज प्रदेश के सभी जिले के महिला संगठन के द्वारा पुलिस अधीक्षक कांकेर के नाम पुलिस अधीक्षक को वाट्स एप के माध्यम से गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया है।
प्रदेश महिला प्रकोष्ट सुखमंती सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेस और क्रेंद की सरकार महिला सुरक्षा को लेकर निकम्मी ही साबित हुए हैं ।यह हम सभी महिलाओं के लिए बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण है कि फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट बनने के बावजूद भी आज आरोपी को सज़ा नही मिल पाती और तो और रक्षक ही भक्षक बन रहे हैं।
दुर्भाग्य की बात है 29 मार्च का मामला है 3 आरोपी में दो की गिरफ्तारी एफ आई आर करने के बाद 24 घण्टे में हो जाती है और वहीं इस मामले के मुख्य आरोपी सब इंस्पेक्टर किशोर तिवारी की गिरफ्तारी ना होना सीधे सीधे पुलिस प्रशासन और सुरक्षा तंत्र पर प्रश्नचिन्ह लगाता है। पुलिस विभाग अपने कर्मचारी को बचाने का काम नही कर रहा है क्या सब इंस्पेक्टर को निलंबित करने से साबित हो जाता है ।?
सुखमंती सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार महिला सुरक्षा और जागरूकता के लिए कार्यक्रम कराये जाते हैं और सुरक्षा तंत्र को लेकर अपराधी को पकड़ने के दावे किए जाते है।तो अपने ही कर्मचारी को गिरफ्तार करने में पुलिस इतनी लाचार क्यों?
या अपने कर्मचारी को ज्यादा समय देकर किशोर तिवारी को संरक्षण देने का कार्य कर रही है पुलिस?जब अपने नाक के नीचे होने वाले अपराध पर लगाम नही लगा सकती पुलिस ,अपराधी के सभी जानकारी होने के बाद भी गिरफ्तार नही कर पा रही है तो जनता की सुरक्षा और सुरक्षा तंत्र की बड़ी बड़ी बातें सिर्फ खोखले नजर आते हैं जनता कैसे विश्वास करें ।
आम आदमी पार्टी महिलाओं के अस्मिता के साथ खिलवाड़ करने वालो की खिलाफत हर मोर्चे पर करेगी।आज छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में किशोर तिवारी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक कांकेर के नाम कांकेर पुलिस अधीक्षक को वाट्स एप के माध्यम से ज्ञापन दिया गया।इसके बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नही नही होती है तो महिला संगठन आम आदमी पार्टी उग्र आंदोलन करने पर बाध्य होगी। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक कांकेर की होगी
सुखमंती सिंह
प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला विंग)
आम आदमी पार्टी-छत्तीसगढ़
*भरतपुर तहसील से रामकृपाल प्रजापति की रिपोर्ट*