*कोरोना कर्फ्यू का पालन करते हुए एवं समय पर दुकान बंद करवाते हुए नजर आई मैहर पुलिस,और लोगों से कहा कोविड-19 के नियमों का पालन करें*
तहसील मैहर जिला सतना मध्य प्रदेश

*कोरोना कर्फ्यू का पालन करते हुए नजर आई मैहर पुलिस, लोगों को दी सलाह का गाइडलाइंस का करें पालन*
💥 *जनता की आवाज*💥
*राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ – हलचल आज की*
*मैहर :-* देशभर में बढ़ रहे कोरोनावायरस के केस के चलते सभी जगह जनता कर्फ्यू का ऐलान किया गया है ऐसे में पुलिस प्रशासन ने अपनी एक बड़ी भूमिका निभाई है। मध्य प्रदेश का सतना जिला भी इस कोरोनावायरस के कहर से नहीं बचा है जिसके चलते 16 अप्रैल से 26 अप्रैल तक कलेक्टर द्वारा जनता कर्फ्यू का ऐलान किया गया है।
ऐसे ही आज मैहर सरलानगर मार्ग में मैहर पुलिस के द्वारा 11:00 बजे के बाद लोगों को घर भेजा गया इकट्ठे लोगों को हटाया गया। मैहर पुलिस के साथ-साथ नगरपालिका का अतिक्रमण दस्ता भी साथ रहा एवं सभी लोगों को यह सलाह दी कि गाइडलाइंस का पालन करें एवं मास्क लगाकर रखें और कोई भी अपने घर से बाहर ना निकले।
तहसील मैहर से राजेश लोनी की रिपोर्ट




