Breaking Newsअन्य राज्यअपराधआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहाथरसहिमाचल प्रदेशहोम

*तह,मैहर में विद्युत विभाग की घोर लापरवाही के चलते एक लाइनमैन ने गवाई अपनी जान,अस्पताल में गांव की जनता ने जमकर किया विरोध प्रदर्शन*

तहसील मैहर जिला सतना मध्यप्रदेश

*मैहर विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही के कारण लाइनमैन ने गवाही अपनी जान, मैहर अस्पताल में गांव की जनता ने जमकर किया विरोध प्रदर्शन*

💥 *जनता की आवाज*💥

*राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ – हलचल आज की*

*मैहर :-* सतना जिला के मैहर से एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है जहां विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते एक लाइनमैन ने अपनी जान गवा दी।

लाइनमैन विद्युत विभाग की परमिशन लेकर रीवा मैहर रोड में स्थित बरहिया गांव में 11000 वोल्ट की लाइन में काम कर रहा था तभी किसी ने गलती से मैहर विद्युत ऑफिस से लाइन चालू कर दी जिससे करंट लगने के कारण लाइनमैन बुरी तरह से झुलस गया। आसपास के लोगों ने जब उसे मैहर सिविल हॉस्पिटल इलाज के लिए पहुंचाया तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विद्युत विभाग की इतनी बड़ी लापरवाही के खिलाफ गांव की जनता ने मैहर अस्पताल में ही विरोध प्रदर्शन किया और विद्युत विभाग के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज करने की मांग की। मामला बिगड़ता देखकर मैहर थाने के टीआई विद्याधर पांडेय ने मेहर हॉस्पिटल पहुंचकर मौके का जायजा लिया।

मरने वाले युवक का नाम मुन्नीलाल पटेल बताया जा रहा है एवं विद्युत विभाग का कहना है कि वह विद्युत विभाग का कर्मचारी नहीं है परंतु यदि मुन्नीलाल पटेल विद्युत विभाग कर्मचारी नहीं था तो उसे 11000 वोल्ट की लाइन में आई हुई समस्या को ठीक करने के लिए क्यों कहा गया।

मध्य-प्रदेश हेड राजमणि पांडे की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button