श्रद्धा संवर्धन यात्रा का बटियागढ़ ब्लॉक में हारट से हुआ शुभारंभ
तहसील हटा जिला दमोह मध्य प्रदेश

श्रद्धा संवर्धन यात्रा का बटियागढ़ ब्लॉक में हारट से हुआ शुभारंभ
(पढिए जिला दमोह व्यूरो चीफ गजेन्द्र साहू के साथ हटा से पुष्पेंद्र पांडेय की खास खबर)
मध्य प्रदेश जिला दमोह तहसील हटा अखंड दीप एवं मातृशक्ति जन्मशताब्दी ग्राम तीर्थ श्रद्धा संवर्धन यात्रा जनपद पंचायत बटियागढ़ की 59 ग्राम पंचायतो के लिए दिनांक 1 मार्च 20 में24 को दमोह का शक्ति कलश हारट पंचायत पहुंचा जहां पर राम लाल पटेल,मोती लाल , सीताराम पटैल एवं ग्राम वासियों ने पुष्प वर्षा एवं आरती उतार कर स्वागत किया।
पंडित दिनेश दुबे ने इस शक्ति कलश के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसके उद्देश्य को बताया
पं दुबे ने 1 मार्च से 6 मार्च तक 36 ग्राम पंचायत की यात्रा का व्योरा दिया। 1 मार्च को हारट ,टिकरिया रोसरा ,पाड़ाझिर,वर्तलाई ,भिलौनी, खमरिया, 2 मार्च को लिधौरा ,पौड़ी फतेहपुर ,बरौदा ,बरी कनौरा ,फतेहपुर 3 मार्च को जागूपुरा ,दलपतपुरा सादपुर, सिंहपुर, बेलखेड़ी ,घूघस , 4 मार्च को कनौरा कला सुनवाहा मगरोन ,हरदुआ जामशा, सगरोन ,हिनौती ,5 मार्च को बे ला ,बेली,मंगोला ,बरखेड़ा घुराटा फुटेरा 6 मार्च को अगारा,आजनी,शहजादपुरा,घनश्यामपुर,सरिया खिरिया एवं बछिया पहुंचेगी।
इस अवसर पर जिला समन्वयक वी पी गर्ग,पंकज,एड.हर्ष श्रीवास्तव,डॉ सी एल नेमा, भूपेंद्र तिवारी, जयप्रकाश नेमा, सुरेश कड़ेरे की उपस्थिति रही।




