*नगर परिषद रामनगर के क्षेत्र में पानी सप्लाई आदि समस्या को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अगुवाई में एसडीएम कार्यालय एवं नगर परिषद सीएमओ को सौंपा गया ज्ञापन*
तहसील रामनगर जिला सतना मध्य प्रदेश

नगर परिषद रामनगर के क्षेत्र में पानी सप्लाई आदि समस्या को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामनगर के अगुवाई में एसडीएम कार्यालय व नगर परिषद सीएमओ को सौंपा ज्ञापन
मध्य प्रदेश सतना जिला के अंतर्गत रामनगर – ब्लाक कांग्रेस कमेटी रामनगर द्वारा पानी समस्या सहित 11 विन्दुओ पर जन समस्या ज्ञापन एसडीएम कार्यालय सहित सीएमओ नगरपरिषद रामनगर को राकेशछ कुमार गुप्ता. उपाध्याय सुदर्शन प्रसाद पटेल. रामभजन तिवारी. जगदीश प्रसाद पटेल. रामसुमिरन कुशवाहा. लक्ष्मी सोनी. ओमकार तिवारी. सुनील सिंह. कन्छेदीलाल पटेल. रामानुज तिवारी. रावेन्द्र मिश्रा. तुलसीदास तिवारी. मथुरा कोल. विकास द्विवेदी. कमलेश गुप्ता. कमलेश कुशवाहा. गगन गुप्ता आदि की उपास्थित मे रामनगर के वार्डो में पानी की सप्लाई 24 घन्टे मे एक बार नियमित किया जाए। नगरपरिषद रामनगर के 01 से 15 वार्डो तक पानी सप्लाई की समुचित ब्यवस्था की जाए।
भीषण गर्मी को ध्यान मे रखते हुए ऐसे वार्ड जहां पाईप लाईन नही हैं टैंकर से पानी सप्लाई कराई जाए। नगर परिषद क्षेत्र के जिन हैण्डपंप मे पानी पर्याप्त पानी है उनमे (समरर्सियर) मोटर डलवा कर पानी की पूर्ति की जाए। जिन क्षेत्रों की पाईप लाईन टूटी अथवा टोटी नही लगी उसकी मरम्मत की जाए

ताकि पानी बर्बाद न हो। नगर परिषद रामनगर के मेन रोड की सफाई के साथ – साथ अन्दर की ( लिंक रोड ) की सफाई का नही होता जिससे कचरे का अम्बार लगा रहता है। नगरपरिषद क्षेत्रान्तर्गत खंभों में बल्व लगवाए ताकि आये दिन होने वाली दुर्घटनाओ से निजात मिल सके।
कचरा संग्रहण वाहन प्रतिदिन सभी वार्डो मे भेजा जाए। नगर परिषद अन्तर्गत नालियों की सफाई कराई जाए जिससे कीटाणु पैदा न हो सके। एवं आने वाली वर्षा रितु मे जल निकासी अच्छी तरह हो सके। नगर परिषद वार्ड 01एवं 03 मे सडक नही बनी है ऐसे स्थानों मे जहां पानी जमा होकर कीचड बनता है वहां पर सड़क निर्माण होने तक बजडी. छछरी या अन्य वैकल्पिक ब्यवस्था कराई जाए।

गांधीवादी विचारधारा के आम नागरिकों के ऊपर झूठे मुकदमे मे फंसाकर अनावश्यक रुप से परेशान किया जा रहा है, जिसमे प्रतिबंध लगाया जाय। जन हित को ध्यान मे रखते हुए सभी समस्याओ को गंभीरता से लेकर निराकरण किया जाए।
मध्य प्रदेश हेड राजमणि पांडे की रिपोर्ट




