*रजन राठौर को सीपीएम ने किया निष्कासित भगवान दास राठौर बने नए जिला संयोजक*
अनूपपुर जिला मध्य प्रदेश

रजन राठौर को सीपीएम ने किया निष्कासित
भगवान दास राठौर बने नए जिला संयोजक
अनूपपुर / मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की जिला समिति ने आज सर्वसम्मति से पार्टी के जिला सचिव रजन राठौर को पार्टी से निष्कासित करने का निर्णय लिया है। उन पर पार्टी के साथ विश्वासघात करने,अपने भ्रष्ट आचरण से पार्टी की छवि को धूमिल करने तथा गम्भीर नैतिक, राजनैतिक कदाचरण के आरोपों में घिरे रहने के आधार पर माकपा जिला समिति ने यह निर्णय लिया।
पार्टी जिला समिति ने दिया था रजन को सुधार का मौका
पार्टी जिला समिति के अनुसार रजन राठौर को सुधार के कई अवसर तथा चेतावनियां दी गई थी, इसके बावजूद भी अपना आचरण सुधारने के बजाय रजन राठौर ने राजनीतिक अवसरवाद तथा कायरता का परिचय दिया ।
भगवान दास राठौर बने नए जिला संयोजक
इस निर्णय की जानकारी देते हुए आज की जिला समिति की बैठक के अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव ने बताया कि जिला समिति ने वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता भगवानदास राठौर को नया जिला संयोजक चुना है ।
इनकी रही उपस्थिति
आज की बैठक में पार्टी राज्यप्रमुख जसविंदर सिंह, बादल सरोज तथा रामनारायण कुररिया की मौजूदगी रही।
कही आंदोलन को गती देने कि बात
बैठक मे आगामी दिनों में किसान मजदूर आंदोलन को तेज करने का कार्यक्रम भी बनाया और आगे आगे योजनाएं बनाने कि बात भी कही गई।




