*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डोला मे कार्यक्रम किया गया*
अनूपपुर जिला मध्य प्रदेश

महिला दिवस पर डोला में आयोजित किया गया कार्यक्रम

डोला— 8 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन महिला एवं बाल विकास विभाग अनुपपुर द्वारा कोतमा जनपद अन्तर्गत नगर परिषद डोला के पंचायत भवन में सुबह 12 बजे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सीएचओ विशाखादत्ता डूमरकछार सरपंच गीतादेवी के साथ डोला जनपद सदस्य रामबाई रामनगर थाना महिला आरक्षक दीक्षा असाटी महिला पत्रकार सुनीता शर्मा की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
उत्कृष्ट कार्य के लिए कई महिलाओं को किया गया सम्मानित
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं में सुनिता कोल, कमला वस्त्रकार, दुलरिया बाई, को सम्मानित किया गया।
साथ ही डोला पर्यवेक्षक श्रीमती सीमा सिंह द्वारा नारी शक्तियों को जागरूक करने के लिए भिन्न-भिन्न प्रकार की जानकारियां प्रदान की गई। साथ ही शासन द्वारा संचालित लाडली लक्ष्मी योजना बेटी बचाओ-बेटी पढा़ओ जैसे महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में भी बताकर “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” के लिऐ पुरजोर समझाईस दिया गया। और अंत में नारी सशक्ती-करण के विषय मे महिलाओं को समझाकर उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिलाओं को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप गीता देवी रही उपस्थित
सीएचओ विशाखादत्ता द्वारा समाज के सम्मान अधिकार व शासन द्वारा दिए गए योजनाओं के बारे में उपस्थित महिलाओं को जानकारी दी गई साथ ही गांव गांव में शौर्य दल के गठन और उनके कार्यों के बारे में भी जानकारी देने के साथ ही महिलाओं को पोषण आहार के बारे में भी जानकारी दी गई।
रामनगर थाने से उपस्थित महिला आरक्षक दीक्षा असाटी द्वारा महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचार के बारे में महिलाओं को समझया कि अपने आस-पड़ोस में महिलाओं के प्रति हो रहे अपराध को देखते हुए सजक रहे व इसकी सूचना तत्काल थाने में व महिला हेल्पलाइन नंबर में देकर सूचित करें जिससे कि महिलाओं की सुरक्षा में कोई कमी न रहें। बीनू द्विवेदी द्वारा उपस्थित बालिकाओं को आत्मरक्षा हेतु सशक्त होने के बारे में भी जानकारियां उपलब्ध कराई गई वही महिला पत्रकार सुमिता शर्मा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस में उपस्थित समस्त महिलाओं व बालिकाओं को गुड टच बैड टच के बारे में जानकारी दी गई व महिलाओं को कानूनी सहायता कैसे प्राप्त करें इसके बारे में विस्तार रूप से जानकारी दी गई
आंगनबाडी़ कार्यकर्ताओं व ग्रामीणो कि उपस्थिती में कार्यक्रम सफल रहा।
जिला अनूपपुर से चंद्रभान सिंह राठौर शहडोल संभाग प्रमुख कि खास रिपोर्ट




