Breaking Newsअन्य राज्यअपराधआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डएटागोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*गरीब ट्रैक्टर चालक की हुई मौत-मौत का जिम्मेदार कौन, खनिज विभाग, रेत ठेकेदार, वाहन मालिक या कोई और*

जिला अनुपपुर मध्य-प्रदेश

*गरीब ट्रैक्टर चालक की हुई मौत-मौत का जिम्मेदार कौन, खनिज विभाग, रेत ठेकेदार, वाहन मालिक या कोई और*

*अनूपपुर जिले के भालूमाड़ा थानांतर्गत केवई नदी में चल रहे रेत के अवैध कारोबार ने आज एक जान ले ली।*

घटना के सम्बंध में भालूमाड़ा थाने से प्राप्त जानकारी अनुसार वाहन चालक भागीरथी गोंड पिता बाबूलाल गोंड उम्र 30 साल निवासी ग्राम ऊरा बताया जा रहा है ।

*रेत लाने पर हुई दुर्घटना*

रेत ढुलाई करने वाहन लेकर भालूमाड़ा खदान रेत ढुलाई के लिए गया था। जहां से अवैध रेत लोडकर ट्राली को घाट चढ़ाते समय इंजन और ट्राली के बीच का कपलर टूट गया। जिससे लोड ट्राली के पीछे ख़सकने के कारण इंजन पलट गया। अचानक हुई घटना ने वाहन चालक को सम्हलने का मौका तक नही मिला। वही म्रतक के अन्य साथी घटना स्थल से भाग खड़े हुए। म्रतक की बॉडी अभी भी ट्रेक्टर के नीचे दबी हुई पड़ी है। जानकारी अनुसार भालूमाड़ा खदान अवैध है जिसे बिना टीपी पर्ची काटकर संचालित किया जा रहा था।

*इनका कथन*

घटना की जानकारी फोन से हमें मिली इधरजब आकर हमने देखा तो यह सब ट्रैक्टर पलटने से हुआ है और यह खदान वैध है या अवैध अभी जानकारी नहीं हुई है।

*त्रिलोकी सिंह सब इंस्पेक्टर*

*पिता का कथन*

मृतक के पिता ने गाड़ी मालिक ने बुलाया और उसी के कारण यह घटना हुई है और जो भी दुख मेरे ऊपर पड़ा है उसका जिम्मेदार गाड़ी मालिक और प्रशासनिक अमला है बताया।
*बाबूलाल गोंड मृतक का पिता*

*देखिए जिला अनूपपुर से चंद्रभान सिंह राठौर कि खास रिपोर्ट*

Related Articles

Back to top button