*जिला सिंगरौली में किसान विरोधी काला कानून के विरोध में आज कांग्रेसियों ने भोपाल में किया आंदोलन*
सिंगरौली जिला मध्य प्रदेश

*किसान विरोधी काला कानून के विरोध में आज कांग्रेसियों ने भोपाल में किया आंदोलन।*
*किसान प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने आंदोलन कर माननीय राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन।*
*09/फरबरी/2021*
(सिंगरौली) : किसान विरोधी काला कानून के विरोध में आज भोपाल में किसान प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने माननीय राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन।
आज भोपाल में मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुर्जर के नेतृत्व में व किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष जुल्फेकार खान ने किसान कांग्रेस के साथियों के साथ विशाल आंदोलन किया गया।
आंदोलन में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा व पूर्व मंत्री पी सी शर्मा एवं अन्य वरिष्ठजन ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया।
उक्त आंदोलन में भाजपा सरकार द्वारा 3 काला कानून जबरन तरीके से लागू किए जा रहे हैं। जिसमें किसान विरोधी 3 काले कानून वापस लेने की मांग को लेकर माननीय राज्यपाल को सौंपा गया ज्ञापन।