थाना एन.के.जे. पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को चंद घंटो में किया दस्तयाब
कटनी जिला मध्य प्रदेश

थाना एन.के.जे. पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को चंद घंटो में किया दस्तयाब
(पढिए जिला कटनी ब्यूरो चीफ ज्योति तिवारी की खास खबर)
दिनांक- 30/12/2025 थाना एन.के.जे. जिला कटनी
कटनी पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा ,अति पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष डेहरिया के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या.) सुश्री उषा राय के कुशल मार्ग दर्शन में थाना एन.के.जे. प्रभारी को अपहर्त बालिका को तलाश करने में मिली सफलता।
घटना विवरण- आपरेशन मुस्कान ’’ के तहत कटनी पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा अपह्रत बालक / बालिका के दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य मे थाना एनकेजे के अप. क्र. 538/25 धारा 137(2) बीएनएस के प्रकरण कि गंभीरता को देखते श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा टीम गठित कर नाबालिग बालिक के दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया था

जिसके पालन में अति पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष डेहरिया के निर्देशन एवं उप पुलिस महोदय (मुख्या.) श्रीमती उषा राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एनकेजे कटनी के नेतृत्व मे, साइबर सेल कटनी की मदद लेकर गठित टीम द्वारा अपहर्ता नाबालिग बालिका को चंद घंटो मे पता तलाश कर दस्तयाब किया गया। थाना लाकर परिजनो को सुपुर्द किया गया। बालिका के मिलने पर परिजनो ने एनकेजे पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही की सराहना की है।

सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी उप.निरी.रुपेन्द्र राजपूत , सउनि केवल उइके , महिला सैनिक सरोज , साइबर सेल कटनी टीम की सराहनीय भूमिका रही ।




