Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

शासकीय शिकंजा कसने के बावजूद धान खरीदी में केंद्रों में समिति प्रबंधकों की घोर लापरवाही

कटनी जिला मध्य प्रदेश

शासकीय शिकंजा कसने के बावजूद धान खरीदी में केंद्रों में समिति प्रबंधकों की घोर लापरवाही

(पढिए जिला कटनी ब्यूरो चीफ ज्योति तिवारी की खास खबर)

मध्य प्रदेश जिला कटनी के अंतर्गत सरकार के विपणन केंद्रों में पारदर्शिता लाने के तमाम प्रयासों के बावजूद खरीदी केंद्रों में कालाबाजारी और अनियमितताएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं हैं,

जिले में कई ऐसे केंद्र पाए गए जहां तमाम सरकारी नियमों को ताक पर रखकर धड़ल्ले से मनमानी तरीके से खरीदी का काम किया जा रहा है।

ताजा मामले में विजयराघवगढ़ तहसील के प्रियदर्शिनी विपणन सहकारी समिति के केंद्र क्र 01 बंजारी केंद्र में न तो कोई बैनर है, न ही कोई संपर्क नंबर लिखे गए है और न ही प्रभारी केंद्र में उपलब्ध ही हैं, धान बिना ढाला या ग्रेडिंग किए सीधा बोरे से बोरे में पलटा दी जा रही है, जहां तौल हो भी रही है तो वहां 40 किलो 500 ग्राम के स्थान 41 किलो 250 ग्राम तक की तौल किसानों से ली जा रही है।

सिले हुए बोरों की टैगिंग में जिंस के कॉलम में धान के जगह गेहूं लिखा पाया गया, उपलब्ध प्रतिनिधि से पूछने पर जानकारी मिली कि शासन की ओर से सर्वेयर नियुक्त ही नहीं हुआ है, और केंद्र की तरफ से प्रभारी ही सर्वेयर हैं जो केंद्र में उपलब्ध नहीं है,

ऐसे में नियमतः खरीदी केंद्र के संचालन की बात बेमानी साबित हो रही है मिट्टी, घास फूस एवं कचरे युक्त खराब धान भी बिना रिजेक्शन के खरीदकर सरकार को जमकर चूना लगाया जा रहा है।

ऐसे खरीदी केंद्रों में प्रभारी अपने आप को स्थानीय विधायक का खास आदमी बताकर नियमों की जान बूझकर अनदेखी कर रहे हैं ।

Related Articles

Back to top button