Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धांजलि, सिंधिया बोले-नया मध्यप्रदेश गढ़ने का संकल्प, कांग्रेस पर तीखा प्रहार

भारत सरकार नई दिल्ली

अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धांजलि, सिंधिया बोले-नया मध्यप्रदेश गढ़ने का संकल्प, कांग्रेस पर तीखा प्रहार

(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अटल जी किए नमन, नए मध्यप्रदेश एवं ग्वालियर के विकास का संकल्प के साथ कांग्रेस पर साधा निशाना

ग्वालियर
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे केवल एक कुशल राजनीतिज्ञ ही नहीं, बल्कि राष्ट्रव्यापी विचारधारा के प्रतीक और देश के प्रति कण-कण से समर्पित सच्चे इंसान थे। उन्होंने कहा कि अटल जी के दिखाए मार्ग और अपनी “मेरीआजी अम्मा” द्वारा बताए गए संस्कारों के पथ पर चलने का संकल्प उन्होंने लिया है।

इस अवसर पर ग्वालियर की सड़कों की खराब स्थिति को लेकर कांग्रेस द्वारा किए गए प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए सिंधिया ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक मध्यप्रदेश को गड्ढों में धकेलने का काम किया है,

जिसे भरने का कार्य यदि कांग्रेस जीवन भर भी करे, तो भी पूरा नहीं कर पाएगी। उन्होंने कहा कि 20–25 वर्ष पहले के मध्यप्रदेश और आज के मध्यप्रदेश की तुलना की जाए, तो दोनों में जमीन-आसमान का अंतर साफ नजर आता है।

सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, साथ ही अटल बिहारी वाजपेई की दूरदर्शी सोच के आधार पर मध्यप्रदेश में ऐतिहासिक और क्रांतिकारी परिवर्तन हुआ है।

यह परिवर्तन प्रदेश को देश की विकास और प्रगति की मुख्यधारा से मजबूती से जोड़ रहा है।

एमपी अभ्युदय समिट पर बड़ा बयान
एमपी अभ्युदय समिट को लेकर सिंधिया ने कहा कि आने वाला दिन मध्यप्रदेश के लिए ऐतिहासिक होगा। 2000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की घोषणाएं केवल कागजों तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि धरातल पर साकार होंगी। उन्होंने कहा कि यह “नया मध्यप्रदेश” है, जो किसानों, युवाओं और समाज के हर वर्ग के लिए विकास और प्रगति के नए अवसर लेकर आ रहा है।

ग्वालियर को मिल रहा विकास का नया स्वरूप
ग्वालियर के विकास पर बात करते हुए सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद के बिना ग्वालियर एयरपोर्ट का विकास संभव नहीं हो पाता। उन्होंने कहा कि सड़कों के सुधार की दिशा में भी लगातार कार्य हो रहा है और पहली बार पारदर्शिता के साथ जनसेवा की जा रही है। लाल, पीले और हरे सभी विकास संकेतकों के आंकड़े जनता के सामने रखे गए हैं

जिनमें निरंतर वृद्धि देखी जा रही है। समीक्षा बैठकें लगातार चलती रहेंगी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ मिलकर ग्वालियर को नया रूप देने के लिए वे पूरी तरह संकल्पित हैं।

आईएसबीटी और ई-बस को लेकर बड़ी जानकारी
ग्वालियर आईएसबीटी से बसों के संचालन में हो रही देरी पर सिंधिया ने कहा कि फिलहाल जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अप्रैल माह में ग्वालियर को पीएम ई-बसों की सौगात मिलने जा रही है, जिससे शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा।

आईएसबीटी को अगले 25–30 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है और शहर से वहां तक पहुंचने के लिए बेहतर आवागमन की व्यवस्था की जा रही है।

बुजुर्ग की मौत और व्यापार मेला
घर के बाहर धूप सेंक रहे 90 वर्षीय बुजुर्ग की मौत के मामले पर सिंधिया ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है और वे इस पर आवश्यक कार्रवाई करेंगे। वहीं ग्वालियर व्यापार मेले को लेकर उन्होंने बताया कि कल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा मेले का उद्घाटन किया जाएगा।

कुल मिलाकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने बयान में साफ किया कि ग्वालियर और मध्यप्रदेश के विकास के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है और किसी भी स्तर पर पीछे हटने का सवाल ही नहीं है।

Related Articles

Back to top button