Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

जिला कलेक्टर ने की समीक्षा सीएम हेल्पलाइन में संतुष्टिपूर्ण निराकरण का प्रतिशत बढायें

सतना जिला मध्य प्रदेश

जिला कलेक्टर ने की समीक्षा सीएम हेल्पलाइन में संतुष्टिपूर्ण निराकरण का प्रतिशत बढायें

(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)

मध्य प्रदेश जिला सतना 17 नवम्बर 2025/सोमवार को समय-सीमा पत्रकों की बैठक में कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस ने सभी संबंधित अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों को संतुष्टिपूर्ण निराकरण का प्रतिशत बढाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि अगले दो-तीन दिन तक सीएम हेल्पलाइन में प्रयास कर जिले की स्थिति बेहतर स्थान पर बनाये रखें।

इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम श्री शेर सिंह मीना, सीईओ जिला पंचायत श्री शैलेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर श्री विकास सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री बीके मिश्रा सहित जनपद सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ तथा विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा में कलेक्टर ने कहा कि दो दिन पहले सतना जिले का 17वां स्थान था जो अब 21 पर आ गया है। अधिकांश विभाग ए श्रेणी में है। सभी विभाग प्रयास कर ए श्रेणी में आने का प्रयास करें। राजस्व सहित अन्य डी श्रेणी के विभाग बी और सी श्रेणी में आये।

संभागीय स्वरोजगार मेला और स्वरोजगार की योजनाओं की समीक्षा में कलेक्टर ने कहा कि इस सप्ताह खास प्रगति नहीं दिख रही है। सभी योजनाओं के वार्षिक लक्ष्य दिसम्बर तक पूर्ण करने का प्रयास करें।

बैंकों की जिला स्तरीय परामर्श दात्री समिति की बैठक 26 नवम्बर को आयोजित की जायेगी। अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि जिले में नक्शा विहीन 214 गावों में से 99 गांवों के नक्शे तैयार कर भेजे गये हैं।

अब 115 गांव नक्शा विहीन शेष बचे हैं। महिला बाल विकास अधिकारी ने बताया कि जिले में 1232 सैम बच्चे है। जिनके पोषण के लिए 12 हफ्ते का प्रोटोकॉल बनाया गया है।

कलेक्टर ने स्कूलों में शिक्षक की उपस्थिति के लिए हमारे शिक्षक ऐप पर ई अटेंडेंस की स्थति की जानकारी भी ली।

समय-सीमा प्रकरणों की बैठक में कलेक्टर ने रेल्वे, नर्मदा घाटी विकास, जल निगम के जल जीवन मिशन, राष्ट्रीय राजमार्ग, एनएच पीडब्ल्यूडी, एमपीआरडीसी के राज्य हाइवे एवं विद्युत विभाग से जुडे अंतरविभागीय समन्वय के बिन्दुओं पर भी चर्चा की।

Related Articles

Back to top button