नगर निगम समाचार दीपावली पर्व की व्यवस्थाओं हेतु निगमायुक्त ने दिए निर्देश
कटनी जिला मध्य प्रदेश

दिनभर
नगर निगम समाचार दीपावली पर्व की व्यवस्थाओं हेतु निगमायुक्त ने दिए निर्देश
(पढिए जिला कटनी ब्यूरो चीफ ज्योति तिवारी की खास खबर)
मध्य प्रदेश जिला कटनी, /दीपावली पर्व (20 अक्टूबर) एवं गोवर्धन पूजा (21 अक्टूबर) को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने सभी विभागीय अधिकारियों को दायित्व सौंपते हुए व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
दीपावली के दौरान सभी क्षेत्रों में सफाई, प्रकाश व्यवस्था, आवारा मवेशियों पर नियंत्रण, एवं पटाखा बाजारों में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त शैलेष गुप्ता को नोडल अधिकारी और राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।
चाइनीज़ पटाखों की बिक्री पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
वहीं सड़क प्रकाश व्यवस्था के लिए प्रभारी कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, सहायक यंत्री आदेश जैन और उपयंत्री मोना करेरा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पटाखा बाजारों व प्रमुख चौराहों की सफाई, चूना लाइनिंग, कीटनाशक छिड़काव तथा पेयजल व फायर ब्रिगेड की व्यवस्था सुनिश्चित करने का कार्य उपयंत्री मृदुल श्रीवास्तव को सौंपा गया है
दीपोत्सव से पहले दिया विकास कार्यों का तोहफा
कटनी। दीपावली से पहले नगर निगम ने शहरवासियों को 60 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का तोहफा दिया।
गुरुवार को दो वार्डों के चार स्थलों पर सीसी रोड और नाली निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।
नगर निगम में शोकसभा आयोजित
कटनी, 16 अक्टूबर। नगर निगम में पदस्थ कर्मचारी श्री अशोक पिता भैयालाल एवं रोहिणी रैकवार के आकस्मिक निधन पर निगम कार्यालय में शोकसभा आयोजित की गई।
सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, पार्षद राजेश भास्कर, ओमप्रकाश बल्ली सोनी सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
छठ पर्व पर नगर निगम करेगा विशेष व्यवस्थाएं
कटनी। आगामी 25 से 28 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले छठ पूजा पर्व को लेकर नगर निगम ने तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं।
निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने विभिन्न घाटों—कटाए घाट, बाबा घाट, मंगल नगर-छपरवाह, बजरंग कॉलोनी घाट, एनकेजे आदि—पर सफाई, चूना लाइनिंग, प्रकाश व्यवस्था, जलापूर्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए दायित्व सौंपे हैं।
उपयुक्त शैलेष गुप्ता को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
संबंधित शाखाओं को निर्देश दिए गए हैं कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय सीमा में पूर्ण की जाएं