स्वतंत्रता दिवस पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला जमथान में हुआ भव्य आयोजन
तहसील भरतपुर जिला मनेंद्रगढ़ छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला जमथान में हुआ भव्य आयोजन
(पढिए जिला एमसीबी ब्यूरो चीफ मनमोहन सांधे की खास खबर)
छत्तीसगढ़ राज्य के जिला एमसीबी, भरतपुर विकासखंड अंतर्गत स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला जमथान में स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत जमथान के सरपंच, पंच, ग्रामवासी, विद्यालय के बच्चे तथा शिक्षकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद विद्यालय प्रांगण में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं,

जिनमें बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं कविताओं के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के अमर वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
गांव के वरिष्ठ नागरिकों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते हुए उनके चित्रों पर फूल-मालाएं अर्पित कर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर वक्ताओं ने स्वतंत्रता के महत्व और देश के प्रति कर्तव्य पालन की प्रेरणा देते हुए बच्चों को मेहनत, अनुशासन और एकता का संदेश दिया।
गांव के लोगों और विद्यालय परिवार ने मिलकर यह संकल्प लिया कि वे शिक्षा, स्वच्छता और समाज के उत्थान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।




