जिला खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्यवाही गंदगी के बीच बन रही थी मिठाई-नमकीन न्यू दुर्गा सेव भंडार खाद्य निर्माण पर लगाई रोक
जिला जबलपुर मध्य प्रदेश

जिला खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्यवाही गंदगी के बीच बन रही थी मिठाई-नमकीन न्यू दुर्गा सेव भंडार खाद्य निर्माण पर लगाई रोक
(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)
खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्यवाही, बगैर लाइसेंस चल रहा था कारखाना, कॉकरोच भी मिले
मध्य प्रदेश जिला जबलपुर में
प्रदेशभर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर चलाए जा रहे निरीक्षण अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गलगला रोड स्थित न्यू दुर्गा सेव भंडार के कारखाने से खाद्य निर्माण पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में चल रहे स्वच्छता और जनस्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत, खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने सिटी मैथ्यूज चर्च के पीछे स्थित न्यू दुर्गा सेव भंडार पर अचानक छापा मारा। निरीक्षण के दौरान कारखाने में अत्यंत गंदगी, अस्वास्थ्यकर हालात और कीटों की मौजूदगी पाई गई।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार दुबे द्वारा की गई इस कार्रवाई में यह भी सामने आया कि वहां नमकीन, मिठाई और बेकरी उत्पाद बिना किसी वैध खाद्य लाइसेंस के तैयार किए जा रहे थे। इसके अलावा संग्रहण कक्ष में संग्रहित सामग्री में कॉकरोच भी पाए गए, जो उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकते थे।
मौके पर लिए गए वीडियो साक्ष्य और निरीक्षण प्रतिवेदन का अध्ययन करने के बाद, अविहित एवं अनुज्ञापन अधिकारी डॉ. संजय मिश्रा ने न्यू दुर्गा सेव भंडार से खाद्य निर्माण पर रोक लगाने का आदेश जारी किया

खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे स्वच्छता मानकों का पालन न करने वाले खाद्य प्रतिष्ठानों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके और जनता को असुरक्षित खाद्य पदार्थों से बचाया जा सके। खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्यवाही गंदगी के बीच बन रही थी मिठाई-नमकीन न्यू दुर्गा सेव भंडार खाद्य निर्माण पर लगाई रोक
(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)
खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्यवाही, बगैर लाइसेंस चल रहा था कारखाना, कॉकरोच भी मिले
मध्य प्रदेश जिला जबलपुर में
प्रदेशभर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर चलाए जा रहे निरीक्षण अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गलगला रोड स्थित न्यू दुर्गा सेव भंडार के कारखाने से खाद्य निर्माण पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में चल रहे स्वच्छता और जनस्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत, खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने सिटी मैथ्यूज चर्च के पीछे स्थित न्यू दुर्गा सेव भंडार पर अचानक छापा मारा। निरीक्षण के दौरान कारखाने में अत्यंत गंदगी, अस्वास्थ्यकर हालात और कीटों की मौजूदगी पाई गई।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार दुबे द्वारा की गई इस कार्रवाई में यह भी सामने आया कि वहां नमकीन, मिठाई और बेकरी उत्पाद बिना किसी वैध खाद्य लाइसेंस के तैयार किए जा रहे थे। इसके अलावा संग्रहण कक्ष में संग्रहित सामग्री में कॉकरोच भी पाए गए, जो उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकते थे।
मौके पर लिए गए वीडियो साक्ष्य और निरीक्षण प्रतिवेदन का अध्ययन करने के बाद, अविहित एवं अनुज्ञापन अधिकारी डॉ. संजय मिश्रा ने न्यू दुर्गा सेव भंडार से खाद्य निर्माण पर रोक लगाने का आदेश जारी किया
खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे स्वच्छता मानकों का पालन न करने वाले खाद्य प्रतिष्ठानों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके और जनता को असुरक्षित खाद्य पदार्थों से बचाया जा सके।