दमोह नाका चौक, ट्रैफिक डायवर्ट आज रात 12 बजे से बंद रहेगा निर्माण कार्यों के चलते प्रशासन का बड़ा निर्णय
जिला जबलपुर मध्य प्रदेश

दमोह नाका चौक, ट्रैफिक डायवर्ट आज रात 12 बजे से बंद रहेगा निर्माण कार्यों के चलते प्रशासन का बड़ा निर्णय
(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)
वैकल्पिक मार्गों से करना होगा आवागमन
मध्य प्रदेश जिला जबलपुर
दमोह नाका चौक पर चल रहे सड़क, नाली एवं अन्य निर्माण कार्यों के कारण आज गुरुवार रात 12 बजे से इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा।
लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री शिवेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि चौक पर निर्माण कार्य की गति बढ़ाने के लिए यह आवश्यक कदम उठाया गया है।
इस मार्ग पर अब हार्ड बैरिकेटिंग की जा रही है, ताकि भारी ट्रैफिक की वजह से मशीनरी का मूवमेंट बाधित न हो और कार्य समय पर पूरा किया जा सके।
इसी सिलसिले में प्रशासन, यातायात पुलिस और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों ने मिलकर स्थल का निरीक्षण कर ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया।
डायवर्टेड ट्रैफिक रूट इस प्रकार रहेंगे:
आधारताल से दमोह नाका की ओर आने वाला ट्रैफिक —
मेट्रो बस, हैवी व्हीकल, कार, ऑटो रिक्शा एवं ई-रिक्शा को **गोहलपुर थाना से अमखेरा रोड होते हुए खजरी बायपास की ओर डायवर्ट किया गया है।
दो पहिया वाहन शांति नगर चौक से दाहिने मुड़कर पाटन मार्ग** का उपयोग कर सकेंगे।
रानीताल चौक से दमोह नाका की ओर आने वाला ट्रैफिक*—
मेट्रो बस, हैवी व्हीकल, कार, ऑटो रिक्शा एवं ई-रिक्शा को बल्देवबाग चौक से एमआर-4 रोड की ओर मोड़ा गया है।
दो पहिया वाहन गोपाल आर्केड पिलर नंबर 33 से बाईं ओर डायवर्ट होकर मार्ग बदलेंगे।
पाटन और आईएसबीटी चौक से दमोह नाका की ओर आने वाले वाहन —
सभी प्रकार के भारी व हल्के वाहन (मेट्रो बस, कार, ऑटो, ई-रिक्शा आदि) को *आईएसबीटी से खजरी बायपास होते हुए
अमखेरा रोड* की ओर डायवर्ट किया गया है दो पहिया वाहन **मेट्रो हॉस्पिटल की बाईं ओर स्थित वैकल्पिक मार्ग** का उपयोग करेंगे।
जनता से अपील की गई है कि असुविधा से बचने हेतु वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और प्रशासन द्वारा जारी ट्रैफिक नियमों का पालन करें।




