Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदेशसतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

नगर निगम कार्यालय में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान समारोह कार्यक्रम किया गया आयोजित

कटनी जिला मध्य प्रदेश

नगर निगम कार्यालय में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान समारोह कार्यक्रम किया गया आयोजित

(पढिए जिला कटनी ब्यूरो चीफ ज्योति तिवारी की खास खबर)

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं मेयर इन काउंसिल सदस्यों ने दी भावभीनी विदाई, शाल-श्रीफल और चेक भेंट कर किया सम्मान

मध्य प्रदेश कटनी नगर निगम कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित एक गरिमामय समारोह में नगर निगम में सेवा दे चुके तीन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। यह सम्मान समारोह मेयर इन काउंसिल सभागार में सम्पन्न हुआ।

समारोह में जलप्रदाय विभाग के श्री रामरतन यादव, सामान्य प्रशासन विभाग के श्री राजेंद्र प्रसाद दुबे और श्री रामचरण रजक को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं मेयर इन काउंसिल के सदस्यों द्वारा शाल, श्रीफल और पुष्पमाला भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें उनके सेवानिवृत्ति स्वत्वों के चेक भी प्रदान किए गए।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती सूरी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, समृद्ध और सुखद जीवन की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि निगम परिवार सदैव उनके योगदान को स्मरण रखेगा।

समारोह में मेयर इन काउंसिल सदस्य डॉ. रमेश सोनी, सुभाष ‘शिब्बू’ साहू, बीना बैनर्जी, एडवोकेट सुरेंद्र गुप्ता, पार्षद उमेंद्र अहिरवार, पूर्व पार्षद राजकिशोर यादव सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त कार्यपालन यंत्री श्री सुधीर मिश्रा, राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक, सहायक यंत्री आदेश जैन, उपयंत्री जे.पी. सिंह बघेल, अश्विनी पांडेय, मृदुल श्रीवास्तव, शैलेंद्र प्यासी, योजना प्रभारी रविशंकर पांडेय, निगम सचिव पारसनाथ प्रजापति, गणेश प्रसाद बिचपुरिया सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ, जिसमें निगम परिवार की ओर से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के योगदान को ससम्मान स्मरण किया गया।

Related Articles

Back to top button