जिला कलेक्टर ने डायरेक्टर एवं ट्रस्टी सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट चित्रकूट डॉ बी के जैन को पद्मश्री अवार्ड मिलने पर दी बधाई।
सतना जिला मध्य प्रदेश

जिला कलेक्टर ने डायरेक्टर एवं ट्रस्टी सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट चित्रकूट डॉ बी के जैन को पद्मश्री अवार्ड मिलने पर दी बधाई।
(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)
मध्य प्रदेश जिला सतना 28 मई 2025/ भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू द्वारा सतना जिले के चित्रकूट के सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ बी के जैन को पद्म श्री सम्मान 2025 प्रदान किए जाने पर कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट के प्रसिद्ध चित्रकूट नेत्र चिकित्सालय में दीर्घ काल से नेत्र रोगियो को सेवा प्रदान कर रहे डॉ बी के जैन का जन्म सतना में ही हुआ और उन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्रमांक एक से प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की।

यह सम्मान डॉ जैन को चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है।




