Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

किसानों को मिला न्याय, संजय सत्येंद्र पाठक ने दिलाया भरोसा,भूमि एवं मुआवजा विवाद का ऐतिहासिक समाधान

तहसील विजयराघवगढ़ जिला कटनी मध्य प्रदेश

किसानों को मिला न्याय, संजय सत्येंद्र पाठक ने दिलाया भरोसा,भूमि एवं मुआवजा विवाद का ऐतिहासिक समाधान

(पढिए जिला कटनी ब्यूरो चीफ ज्योति तिवारी की खास खबर)

मध्य प्रदेश जिला कटनी के अंतर्गत किसानों को मिला न्याय, संजय सत्येंद्र पाठक ने दिलाया भरोसा,भूमि एवं मुआवजा विवाद का ऐतिहासिक समाधान, 20 मई 2025
विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने एक बार फिर किसानों के पक्ष में ऐतिहासिक निर्णय लेकर न सिर्फ वर्षों पुराने विवाद का समाधान किया, बल्कि किसानों का विश्वास भी दृढ़ किया।

एसीसी सीमेंट प्लांट (अडानी फाउंडेशन) के अंतर्गत अधिग्रहित भूमि एवं उससे जुड़े मुआवजे के भुगतान को लेकर बम्हनगवां एवं आसपास के क्षेत्र के किसानों और प्लांट प्रबंधन के बीच लम्बे समय से विवाद चला आ रहा था।

इस जटिल मुद्दे को लेकर मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई,

जिसमें विधायक पाठक ने किसानों की समस्याएं सुनने के बाद उनके पक्ष में ठोस और संतुलित निर्णय सुनाया।

विधायक ने किसानों के हित में ये निर्णय लिए:

अधिग्रहित भूमि के बदले प्रति वर्ष मुआवजा देने की व्यवस्था की जाएगी।

प्रत्येक प्रभावित किसान परिवार के एक सदस्य को रोजगार उपलब्ध कराने पर सहमति बनी।
प्लांट प्रबंधन (एसीसी अडानी फाउंडेशन) ने इस प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान की।

इस बैठक में स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी, प्लांट प्रबंधन एवं सैकड़ों किसान उपस्थित रहे। विधायक पाठक ने अपने वक्तव्य में कहा:

यह निर्णय किसानों के हित में किया गया ऐतिहासिक कदम है,

जिससे वर्षों से लंबित विवाद का शांतिपूर्ण समाधान हुआ है। मैं सभी पक्षों — किसानों, प्रशासन और प्रबंधन — का आभार करता हूं।

किसानों में खुशी की लहर

निर्णय की घोषणा होते ही किसानों में उल्लास और संतोष की भावना देखी गई।

किसानों ने विधायक संजय सत्येंद्र पाठक का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें किसान पुत्र का दर्जा दिया और विधायक जिन्दाबाद के नारों से सभागृह गूंज उठा।

Related Articles

Back to top button