मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई सम्पन्न
मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई सम्पन्न
(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)
मध्यप्रदेश में 3,867 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं को मिली मंजूरी
इंदौर, 20 मई 2025:
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को इंदौर के राजवाड़ा में आयोजित राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की विशेष बैठक में प्रदेश के चहुंमुखी विकास से संबंधित कई अहम निर्णय लिए गए।
इस ऐतिहासिक बैठक में ₹3,867 करोड़ से अधिक की योजनाओं और निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय इस प्रकार हैं:
मध्यप्रदेश महानगर क्षेत्र नियोजन एवं विकास अधिनियम – 2025 को स्वीकृति प्रदान की गई
जिससे राज्य के नगरीय क्षेत्रों में सुनियोजित विकास की गति को बल मिलेगा।
लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर प्रशिक्षण कार्यक्रम योजना को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई।
यह योजना राज्य की महिलाओं को कौशल विकास एवं नेतृत्व क्षमता में प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से प्रारंभ की जा रही है।
आचार्य शंकर संग्रहालय “अद्वैत लोक” के निर्माण के लिए ₹2,195 करोड़ से अधिक की पुनरीक्षित मंजूरी प्रदान की गई।
यह परियोजना भारतीय दर्शन और संस्कृति को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का कार्य करेगी।
प्रदेश के 4 औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं के लिए वर्किंग वूमेन हॉस्टल के निर्माण हेतु ₹249.66 करोड़ की स्वीकृति दी गई है
, जिससे महिलाओं को सुरक्षित और सुविधाजनक आवास उपलब्ध कराया जाएगा।
कुल मिलाकर राज्य कैबिनेट ने ₹3,867 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों को हरी झंडी दी, जो मध्यप्रदेश के बुनियादी ढांचे, सामाजिक विकास और सांस्कृतिक धरोहर को नया आयाम देंगे।
कैबिनेट बैठक में उपमुख्यमंत्री, मंत्रिपरिषद के सदस्यगण एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक को इंदौर के ऐतिहासिक स्थल राजवाड़ा में आयोजित कर विकास के नए केंद्रों को जोड़ने की प्रतिबद्धता को दर्शाया गया।