जिला कटनी में नगरीय एवं उपनगरीय क्षेत्रों में बहेगी विकास की गंगा
कटनी जिला मध्य प्रदेश

जिला कटनी में नगरीय एवं उपनगरीय क्षेत्रों में बहेगी विकास की गंगा
(पढिए जिला कटनी ब्यूरो चीफ ज्योति तिवारी की खास खबर)
कटनी नगर निगम ने 94 लाख रुपये से अधिक के सड़क, नाली, चेंबर और शेड निर्माण कार्यों की निविदा की जारी
मध्य प्रदेश जिला कटनी, 20 मई 2025:
शहर और उपनगरों के समग्र विकास को लेकर नगर निगम प्रशासन ने 94 लाख रुपये से अधिक लागत के निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रदान करते हुए 18 स्थानों पर सड़कों, नालियों, चेंबरों, फर्शीकरण और शेड निर्माण कार्यों की निविदा आमंत्रित की है। इन कार्यों को छह माह की समय-सीमा में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
नगर निगम प्रशासन द्वारा यह पहल महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के निर्देशन एवं आयुक्त श्री नीलेश दुबे के मार्गदर्शन में नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और शहरी अधोसंरचना को सशक्त बनाने के उद्देश्य से की जा रही है।
नगरीय क्षेत्र में स्वीकृत प्रमुख कार्य:
बाल गंगाधर तिलक वार्ड (गली क्रमांक 7):
₹6,78,509 की लागत से सीसी नाली निर्माण।
वेंकट वार्ड:
₹7,05,612 की लागत से सीसी रोड निर्माण।
(जय प्रकाश वार्ड)
गुप्ता जी से कृष्णा परौहा तक, दुर्गा हॉस्पिटल गली, विष्णु गर्ग से सुमित इलेक्ट्रॉनिक्स तक, खरोटे जी से डेविड सर तक – ₹22,30,390 की लागत से सीसी रोड।
आहूजा से हीरा के मकान तक एवं साहू डेयरी गली – ₹10,60,074 की लागत से सीसी रोड एवं नाली।
महारानी लक्ष्मी बाई वार्ड:
सूरी गली एवं डॉ. वैश्य के बाजू से, राजू पहलवान के घर के पास – ₹13,37,706 की लागत से सीसी रोड निर्माण।
मदन मोहन चौबे वार्ड:
भूमि प्रकट माता मंदिर के पास – ₹4,23,808 में आरसीसी नाला व कव्हरिंग, ₹3,01,740 में आरसीसी रोड निर्माण।
उपनगरीय क्षेत्रों में भी तेजी से होंगे विकास कार्य:
रामकृष्ण परमहंस वार्ड (बिलगंवां):
सार्वजनिक आसमानी माता मंदिर तक पहुँच मार्ग – ₹7,05,078
मंदिर के आसपास फर्शीकरण व शेड निर्माण – ₹4,61,168
नाली निर्माण (राजू चौधरी से मनमोद चौधरी तक):
₹3,51,950 की लागत से कार्य।
माधवनगर (आचार्य कृपलानी वार्ड):
₹13,03,925 की लागत से खुले नाले का ढंकना और चेंबर निर्माण।
संत कंवर राम वार्ड (खैबर लाइन):
इंद्रपाल सेवलानी से नारायण मोटानी (पंजूमल मटानी) तक – ₹10,30,782 की लागत से सीसी रोड निर्माण।
नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी ताकि नागरिकों को शीघ्र सुविधा का लाभ मिल सके।
नगर का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की योजनाएं आगे भी निरंतर रूप से लागू की जाती रहेंगी।




