जिला कलेक्टर को स्वयं सेवकों ने सकोरा एवं बेल पेड का किया भेंट
सतना जिला मध्य प्रदेश

जिला कलेक्टर को स्वयं सेवकों ने सकोरा एवं बेल पेड का किया भेंट
(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)
मध्य प्रदेश जिला सतना 23 अप्रैल 2025/प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस के स्वयंसेवकों ने कलेक्ट्रेट जाकर सतना कलेक्टर डॉ. सतीष कुमार एस को सकोरा एवं बेल का पेड़ भेंट किया।
यह कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. एससी राय के निर्देशन एवं जिला संगठक डॉ. क्रांति मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया था।
कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि हम सभी को इस भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए सकोरा लगाने चाहिए एवं प्रत्येक नागरिक को इस कार्य को करने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
सभी स्वयं सेवकों ने बताया कि हम इस प्रकार अपने महाविद्यालय एवं सतना जिले में पशु पक्षियों के लिए सकोरा रख रहे हैं एवं पर्यावरण को संरक्षित करने के प्रयास में जुटे हुए है।
दल नायक अतुल पाण्डेय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी स्वयंसेवक ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया।
इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और पौधों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना था।
जिला कलेक्टर ने स्वयं सेवकों की इस पहल की सराहना की और पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे भी इसी तरह के प्रयास करने का आग्रह किया।




