Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

जिला इंदौर में समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी का कार्य 01 मार्च से किया जाएगा प्रारंभ

जिला इंदौर मध्य प्रदेश

जिला इंदौर में समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी का कार्य 01 मार्च से किया जाएगा प्रारंभ

(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)

गेहूँ खरीदी के लिए बनाये गए 91 केन्द्र।

गेहूँ खरीदी की सभी तैयारियां लगभग पूर्ण।

बैठक सम्पन्न।

मध्य प्रदेश जिला इंदौर में समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी के लिए की जा रही तैयारियां लगभग पूर्ण हो गई है।

जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी का कार्य 01 मार्च से प्रारंभ होगा। गेहूँ खरीदी के लिए जिले में 91 केन्द्र बनाये गए हैं। समर्थन मूल्य पर गेहूँ विक्रय के लिए जिले के 20 हजार 955 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है।

जिले में इस वर्ष किसानों से 2600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदा जायेगा।

इसमें भारत सरकार की 150 रुपये तथा राज्य शासन की 175 रुपये प्रति क्विंटल की बोनस राशि शामिल है।

यह जानकारी आज यहां कलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई अंतर विभागीय समन्वय समिति तथा समय सीमा के पत्रों के निराकरण(टीएल) की बैठक में दी गई।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री गौरव बेनल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन, इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर.पी. अहिरवार, अपर कलेक्टर श्री रोशन राय, श्री राजेन्द्र रघुवंशी तथा श्रीमती निशा डामोर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बेनल ने समय सीमा के पत्रों के निराकरण की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि आवेदकों की संतुष्टि के साथ उनका निराकरण किया जाए। उन्होंने समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी के लिए की जा रही

तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये

जिससे किसानों को कोई परेशानी नहीं हो। खरीदी केन्द्रों पर किसानों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहें।

केन्द्रों पर तौल कांटा, बारदाना सहित सभी जरूरी व्यवस्थाएं भी रहें। किसानों को उनकी उपज का उसी दिन भुगतान हो जाये।

यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों की उपज की तुलवाई उसी दिन कर ली जाये जिस दिन वह उपज लाये हैं।
बताया गया कि जिले में अभी तक 20 हजार 955 किसानों ने अपना पंजीयन करवाया है।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन ने बैठक में जिले में चल रहे सीएम राइज स्कूल भवनों तथा पंचायत भवनों के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह कार्य जल्द पूरे हो

इसके प्रयास किये जाए। भवन निर्माण की सभी औपचारिकताएं जल्द पूर्ण कर ली जाये।

भवन निर्माण में आ रही बाधाओं को भी दूर ‍किया जाये।

Related Articles

Back to top button