Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

जबलपुर संभागीय मिलेट्स फैस्टीवल सह कृषि मेला-2025 से 10 एवं 11 मार्च को होगा आयोजित

जिला जबलपुर मध्य प्रदेश

जबलपुर संभागीय मिलेट्स फैस्टीवल सह कृषि मेला-2025 से 10 एवं 11 मार्च को होगा आयोजित

(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)

मध्य प्रदेश जिला जबलपुर में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग एवं जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के संयुक्त आयोजन में 10 एवं 11 मार्च को “संभागीय मिलेट्स फैस्टीवल सह कृषि मेला-2025” का आयोजन खेल परिसर जेएनकेव्‍हीव्‍ही में किया जा रहा है।

संयुक्‍त संचालक कृषि श्री कुमार नेताम ने बताया कि उक्‍त मेला में लघु धान्य फसलों के क्षेत्र विस्तार, विपणन, प्रसंस्करण, आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने और विक्रेता, क्रेता को सीधा संपर्क में लाने का प्रयास किया जायेगा। दो दिवसीय मेले में प्रतिदिन लगभग 5 हजार कृषक भाग लेने की संभावना है

शासकीय, अर्धशासकीय, निजी, एफ.पी.ओ., एन.जी. ओ., बीज समितियों के उत्पाद आदि के लगभग 300 स्टाल लगाये जायेंगे।

संभाग के सभी जिलों के कृषि विज्ञान केन्द्र, एक जिला एक उत्पाद, लघु धान्य फसलों के मूल्य संवर्धित उत्पाद, कृषि यंत्रों का प्रदर्शन, सभी कृषि संबंधित जैसे- उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक कंपनियों के स्टाल, प्राकृतिक खेती, जैविक खेती के मॉडल, सभी बीज समितियां, एफ.पी.ओ., एग्री बिजनेस स्टार्टअप के स्टाल, एग्रो फारेस्ट्री एवं औषधि पौधों का प्रदर्शन एवं विक्रय के साथ कृषि संबंधी वैज्ञानिक परिचर्चा भी होगी।

मेले में विभिन्न जिलों से आए कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रंगारंग प्रदर्शन किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि मेले में मिलेट्स से निर्मित विभिन्न स्वादिष्ट एवं पौष्टिक व्यंजनों के स्वाद का लुफ्त उठाने को मिलेगा।

Related Articles

Back to top button