Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत महापौर कलेक्टर ने नवयुगल को दांपत्य जीवन में प्रवेश की दी शुभकामनाएं

कटनी जिला मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत महापौर कलेक्टर ने नवयुगल को दांपत्य जीवन में प्रवेश की दी शुभकामनाएं

(पढिए जिला कटनी ब्यूरो चीफ ज्योति तिवारी की खास खबर)

मध्य प्रदेश जिला कटनी सांकेतिक रूप में सभी को दिया 49 हजार रुपये का चेक 46 कन्याओं के हुए

पीले हाथ, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से संपन्न हुआ सामूहिक विवाह

भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन सहित अन्य जनप्रतिनिधि ,पार्षद गण वैवाहिक कार्यक्रम के बने साक्षी, सभी ने नव युगल को दिया शुभ आशीर्वाद
मध्य प्रदेश जिला कटनी नगर निगम कार्यालय परिसर का प्रांगण आज गुरुवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अन्तर्गत 46 कन्याओं के विवाह का साक्षी बना।

जहां आज का नजारा अन्य दिनों से अलग रहा। उत्सवपूर्ण वातावरण में वर-वधू पक्ष के रिश्तेदारों की चहल-पहल रही।

विवाह उत्सव में गायत्री परिवार के सदस्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण करके वैवाहिक रस्मों को पूर्ण कराया।

इस दौरान महापौर श्रीमती प्रीति सूरी और कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव,निगमायुक्त नीलेश दुबे ने वर -वधू को उनके सुखद दाम्पत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक सोनी “टंडन” और मेयर इन काउंसिल सदस्य सहित नगर निगम के पार्षदगण भी इस आयोजन में सहभागी बने। कार्यक्रम में प्रत्येक नवयुगल को गृहस्थी का सामान खरीदने उपहार स्वरूप 49 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया।

वैवाहिक आयोजन में वर वधु सहित उनके रिश्तेदारों के लिए बेहतर बैठक व्यवस्था, शीतल पेयजल एवं पंडाल आदि की उचित व्यवस्था की गई थी।

इस अवसर पर वर-वधू पक्ष को भोजन हेतु लंच पैकेट दिये गये।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से सरकार द्वारा गरीब लाभार्थी परिवार की बेटियों को शादी के लिए अब 55 हजार की वित्तीय धनराशि प्रदान की जाती है।

योजना के माध्यम से गरीब परिवार की बेटियों के खाते में 55 हजार की राशि से 49 हजार रुपये की धनराशि ट्रांसफर की जाती है

जिससे वह अपनी पसंद का गृहस्थी का सामान खरीद सके। शेष 6 हजार रुपये सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजन हेतु आयोजनकर्ता को दी जाती है।

कार्यक्रम का संचालन नगर निगम राजस्व अधिकारी श्री जागेश्वर पाठक द्वारा किया गया।

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सोनी, मयंक गुप्ता, एमआईसी सदस्य बीना बैनर्जी,डॉ रमेश सोनी,सुभाष साहू,सुरेंद्र गुप्ता, पार्षद शीला अज्जू सोनी,सीमा श्रीवास्तव,वंदना राजकिशोर यादव,रेखा संजय तिवारी,सरला संतोष मिश्रा,राजेश भास्कर,सुखदेव चौधरी,उमेन्द्र अहिरवार, सचिन बहरे, विनोद यादव,सोनू सचिन बहरे,पूर्व पार्षद राजकिशोर यादव,कमलेश चौधरी,समाजसेवी अजय सरावगी,विनीत जायसवाल,कपिल रजक,अज्जू सोनी,उपायुक्त पवन कुमार अहिरवार सहित निगम के अधिकारी एवं गायत्री परिवार के सदस्यों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button