जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा विकासखंड स्तर से 165 विद्यार्थियों हुए चयनित
जिला जबलपुर मध्य प्रदेश

जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
विकासखंड स्तर से 165 विद्यार्थियों हुए चयनित
(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की खास खबर)
मध्य प्रदेश जिला जबलपुर में राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार आज मंगलवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित की गई
जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में विकासखंड स्तर से चयनित 165 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
एक दिन की इस प्रदर्शनी का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन, वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
मुख्य अतिथि सयुंक्त संचालक शिक्षा (विधि प्रकोष्ठ) डॉ राम मोहन तिवारी थे।
विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान विषय पर केंद्रित इस प्रदर्शनी में चयनित बच्चे संभाग स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी में सहभागता करेंगे।

जिला परियोजना अधिकारी योगेश शर्मा ने बताया कि छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मानवीय, सामाजिक एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई
जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा गणित, विज्ञान, पर्यावरण, सामाजिक विज्ञान, इतिहास एवं भूगोल विषयों पर आधारित सौरमंडल, विद्युत उत्पादन, जल संरक्षण, जल चक्र, पारिस्थितिक तंत्र, मानव श्वसनतंत्र, भूकंप, ज्वालामुखी, संख्या रेखा, ज्यामिति आकृतियां, द्विविमीय एवं त्रिविमीय आकृतियां, संतुलित आहार, भोजन के स्रोत, पर्यावरण संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन आदि पर मॉडल प्रदर्शित किये गये।

विज्ञान प्रदर्शनी के सफल आयोजन में प्रभारी डाइट प्राचार्य अजय दुबे, गजेश खरे, राजेश तिवारी, प्रेम नारायण तिवारी, अजय रजक, रत्नेश मिश्रा आदि का सराहनीय सहयोग रहा।




