Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

जिला कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर आरटीओ की यात्री बसों पर कार्यवाही

जिला इंदौर मध्य प्रदेश

जिला कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर आरटीओ की यात्री बसों पर कार्यवाही

(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)

कार्यवाही के दौरान बस संचालकों से 52 हजार रूपये का जुर्माना वसूला गया।

मध्य प्रदेश जिला इंदौर कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देशन में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय इंदौर द्वारा लोकपरिवहन वाहनों बसों , सहित अन्य वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है।

जिसमे वाहनो के फ़िटनेश, परमिट, बीमा, पीयूसी, कर प्रमाण पत्र भी चेक किये जा रहे है।

बसों में ओवरलोडिंग,अधिक किराया की भी जांच की जा रही है। लोगों को अपने वाहनों पर एचएसआपी नम्बर प्लेट लगवाने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है।

वाहन की गति,स्पीड गवर्नर सहित दस्तावेज की चेकिंग की जा रही है।

आज विशेष रूप से इंदौर से ओम्कारेश्वर,इंदौर से खण्डवा इंदौर से महू मानपुर रूट की बसों की चेकिंग की गई ।

यात्रियों से अधिक किराया लेने, क्षमता से अधिक सवारी पाए जाने,परमिट शर्तों का उल्लंघन करने, बसों में विभिन्न कमियां पाए जाने पर 20 से अधिक वाहनों पर जुर्माना लगाया गया।

इस दौरान वाहन संचालकों से 52 हजार रूपये का जुर्माना वसूला गया।

Related Articles

Back to top button