Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

थाना कोलार पुलिस ने दिनदहाड़े अपहरण करने वालो के चंगुल से छुड़वा कर 5 आरोपियो को किया गिरफ्तार

भोपाल जिला मध्य प्रदेश कटोरी वाला बढ़िया चम्मच आपके पैर में

थाना कोलार पुलिस ने दिनदहाड़े अपहरण करने वालो के चंगुल से छुड़वा कर 5 आरोपियो को किया गिरफ्तार

(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)

(घटना का विवरण)

मध्य प्रदेश जिला भोपाल के अंतर्गत दिनांक 06/12/2024 को थाना कोलार के डायल-100 वाहन पर इवेन्ट प्राप्त हुआ कि सर्वधर्म काँलोनी से कुछ लोग एक व्यक्ति का अपहरण कर गाडी मे बैठाकर ले गये है।

उक्त सूचना पर थाना प्रभारी कोलार सहित थाने का स्टाँफ मौके पर पहुंचकर आसपास की सीसीटीवी फुटेज देखने पर एक सफेद रंग की आर्टिगा कार क्रमांक MP 07 ZM 5735 मे कुछ लोग एक व्यक्ति को कार मे बैठाकर ले जाते हुये दिखाई दिये जाने से घटना सही पाई जाने पर वरिष्ठ अधिकारियो को घटना से अवगत कराय गया।

घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए श्री हरिनारायणाचारी मिश्र पुलिस आयुक्त भोपाल, श्री अवधेश गोस्वामी अति0 पुलिस आयुक्त भोपाल के दिशा निर्देशों पर श्री जितेन्द्र सिंह पवार पुलिस उपायुक्त जोन-04, श्री मलकीत सिंह अति0 पुलिस उपायुक्त जोन-04, श्रीमती अजंली रघुवंशी सहायक पुलिस आयुक्त चूनाभट्टी के मार्गदर्शन मे अपहृत व्यक्ति एवं आरोपियो की पतारसी हेतू

थाना प्रभारी कोलार के नेतृत्व मे थाना कोलार की 03 पुलिस टीमे गठित की गई।

पुलिस टीम को घटना मे प्रयुक्त आर्टिगा कार क्रमांक MP 07 ZM 5735 ब्यावरा जिला राजगढ़ के पते पर पंजीकृत होना पाया जाने से थाना कोलार रोड की टीम को राजगढ ब्‍यावरा रवाना किया गया। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशानुसार जिला राजगढ को उक्‍त घटनाक्रम के संबंध मे सूचित किया गया

जो पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री आदित्य मिश्रा द्वारा राजगढ पुलिस को कोलार पुलिस की सहायता हेतू मौके पर ब्‍यावरा भेजा गया।

थाना कोलार व थाना ब्यावरा देहात पुलिस की संयुक्त टीमो द्वारा घटना के आरोपियो की तलाश/पतारसी हेतू नाकाबंदी कर आरोपियो के संभावित ठिकानो पर दबिश दी गई एवं राजस्‍थान के बार्डर ईलाके मे नाकाबंदी कराई गयी एवं आरोपी के मिलने के हरसंभव स्‍थानो पर दबिश दी गई

जिसके फलस्वरूप पुलिस का दबाव देखकर आरोपियो द्वारा दिनांक 06/12/2024 की शाम को ही घटना के अपहृत व्यक्ति हेमराज को ब्यावरा बस स्टैंड के पास छोड़ दिया गया।

उल्‍लेखनीय है कि घटना से संबधित पीड़ित व्यक्ति की पत्नि पिंकी मालवीय पति हेमराज पराते उम्र 25 साल नि0 खाटू श्याम मंदिर के पास मल्टी फ्लेट नं. जी-01 कोलार रोड भोपाल ने दिनांक 06/12/2024 को शाम लगभग शाम 07-00 बजे थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि उसका पूर्व में गोलू पूर्विया उर्फ गोविंद निवासी ब्यावरा जिला राजगढ के रहने वाले व्यक्ति से परिचय था

जिसका फरियादिया के पति हेमराज को पता चल जाने से फरियादिया द्वारा अपने पति के कहने से गोलू से बातचीत करना बंद कर दिया था जिस कारण गोलू फरियादिया एवं उसके पति से काफी नाराज था,

जिस कारण 2-3 दिन पहले गोलू ने फरियादिया को फोन करके धमकी दी थी कि वह अपने पति को छोडकर उसके पास आ जाये नही तो वह उसके पति को उठा लेगा ।

इसके बाद दिनांक 06/12/24 को दिन में 04.00 बजे करीब फरियादिया के पति के दोस्त विनय के फोन पर काँल कर गोलू पूर्विया उर्फ गोविंद फरियादिया से बात कर कहा कि उसने फरियादिया के पति को किडनेप करके ब्यावरा ले आया है, एवं शर्त रखी कि यदि फरियादिया उसके पास ब्यावरा नही आएगी तो वह उसके पति को जान से खत्म कर देगा, इस पर गोलू द्वारा फरियादिया की उसके पति से भी बात कराई थी।

फरियादिया की रिपोर्ट पर गोलू पूर्विया उर्फ गोविंद एवं उसके साथियो के विरूद्ध अप.क्रं. 879/2024 धारा 140(2),3(5) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

कोलार पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश दिये जाने, सैकड़ो सीसीटीवी खंगालने के उपरांत दिनांक 07/12/2024 को आरोपियो द्वारा घटना मे प्रयुक्त मारूति आर्टिगा कार को ब्यावरा मे घेराबंदी कर पकड़ा जिसमे ड्रायवर बृजमोहन लोधा अपने एक साथी सतीश सोंधिया के साथ बैठा पाया गया

जिन्होने पुछताछ मे बताया कि वह दोनो सत्या गुर्जर के कहने से अन्य साथी रवि सोधिया, अरूँण सेन, घनश्याम लोधी, राहुल गुर्जर के साथ कोलार भोपाल अपहरण करने आये थे वहाँ से उन्होने अपहर्त हेमराज को जबरदस्ती गाड़ी मे बैठाकर राजगढ बायपास रिलायंस पेट्रोप पंप के पास पहुंचे वहाँ पर सत्या गुर्जर ने फोन करके गोलू पूर्विया को बुलाया था

गोलू अपनी स्विफ्ट डिजायर कार क्र.MP04CW7712 से आया था जहां पर ड्रायवर व उसके साथी सतीश को वही छोड़कर गोलू अपनी कार मे अन्य साथियो के साथ अपहरण कर लाये व्यक्ति हेमराज को बैठाकर राजगढ तरफ चले गये थे।

फलस्‍वरूप उक्‍त आर्टिगा कार एवं आरोपी बृजमोहन लोधा एवं सतीश सोंधिया को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी बृजमोहन लोधा से प्राप्त जानकारी के आधार पर स्विफ्ट डिजायर कार क्र.MP04CW7712 को रिलायंस पेट्रोल पंप के पास ब्यावरा बायपास के पास घेराबंदी कर पकडा जिसमे ड्रायवर गोलू पूर्विया मिला इसके साथ आरोपी सत्‍या गुर्जर भी बैठा था जो आरोपी गोलू ने अपहृत व्यक्ति हेमराज की पत्नि से पुरानी जान पहचान होने व हेमराज के कहने पर उसकी पत्नि ने बात करना बंद किये जाने से अपने दोस्त विनय से रैकी करवाकर अपने साथ्यिो के साथ मिलकर हेमराज के अपहरण का षडयंत्र रचकर विनय की निशानदेही पर अपने साथी सत्या गुर्जर व उसके साथियो के माध्यम से पीड़ित हेमराज का अपहरण कराया जाना स्‍वीकार किया एवं पुलिस की घेराबंदी के डर एवं दबाव मे अपहृत व्यक्ति हेमराज को घटना दिनांक की शाम को ब्यावरा बस स्टैंड के पास छोड़ना बताया ।

फलस्‍वरूप आरोपी गोलू पूर्विया एवं सत्‍या गुर्जर को गिरफ्तार किया गया एवं घटना में प्रयुक्‍त स्विफ्ट डिजायर कार क्र.MP04CW7712 को जप्‍त किया गया ।

सम्‍पूर्ण घटनाक्रम में आरोपी गोलू के दोस्‍त विनय चंदेल द्वारा भोपाल मे अपहर्त हेमराज के रहने के स्‍थान एवं उसके आने जाने के समय की जानकारी रैकी करने के बाद गोलु को दी गयी थी

जिसके फलस्‍वरूप इस घटना को अंजाम दिया गया था फलस्‍वरूप षडयंत्र मे शामिल विनय चंदेल को को भी आरोपी बनाया गया एंवं आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार किया गया है।

फरार आरोपी रवि सोधिया ,अरूँण सेन ,घनश्याम लोधी , राहुल गुर्जर की तलाश/पतारसी जारी है उक्‍त आरोपी फरार पाये गये है।

उक्त गंभीर घटना के अपहृत व्यक्ति के चंगुल से छुड़ाने व घटना के आरोपियो के गिरफ्तार करने मे थाना कोलार पुलिस टीम मे थाना प्रभारी संजय सोनी, उपनिरी0 पप्पू कटियार, उपनिरी0 मनोज यादव, उपनिरी0 कमलेन्द्र चौबे, उपनिरी0 मिथलेश त्रिपाठी, प्रआर बृजकिशोर जादौर, प्रआर आशीष दुबे, प्रआर कैलाश जाट, आरक्षक कपिल कौशिक, आरक्षक कंचन यादव द्वारा एवं राजगढ़ पुलिस के कार्य0 निरीक्षक वीरेन्‍द्र धाकड, उनि गोविंद मीना , उनि रजनीश सिरोठिया उनि अरूण जाट द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है।

(गिरफ्तार आरोपियों के पूर्ण नाम/पता)

1) गोलू पूर्विया पिता भारतदास उम्र 32 साल निवासी- वृंदावन नगर राजगढ बायपास(शिक्षा 10th, व्यवसाय – सूदखोरी)

2) सतीश सोधिया पिता नारायण सिंह उम्र 19 साल निवासी ग्राम कुन्डीखेडा, थाना मलावर जिला राजगढ (शिक्षा – स्नातक-2, व्यवसाय -पढाई)

3) बृजमोहन लोधा पिता श्री मूलचंद लोधा उम्र 42 साल निवासी ग्राम टोका थाना सुठालिया, जिला राजगढ (ड्रायवर)

4) विनय चंदेल पिता केसरी सिंह उम्र 26 साल निवासी चैनपुरा रोड बिल्किसगंज जिला सिहोर हाल एमजे गर्ल्स होस्टल जे0के0 टाउन कोलार रोड भोपाल (शिक्षा-स्नातक, व्यवसाय- बावर्ची)

5) सत्‍या उर्फ समंदर गुर्जर पिता नारायण गुर्जर उम्र 23 साल निवासी ग्राम जूनापानी बैरसिया जिला भोपाल

फरार आरोपियो के नाम – रवि सोधिया ,अरूँण सेन ,घनश्याम लोधी , राहुल गुर्जर

घटना में जप्‍त वाहन- 1) स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक – MP04-CW-7712,
2) मारूति आर्टिगा कार क्रमांक -MP07-ZM-5735

Related Articles

Back to top button