वाटरशेड के अंतर्गत जिला उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
जिला इंदौर मध्य प्रदेश

वाटरशेड के अंतर्गत जिला उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)
मध्य प्रदेश जिला इंदौर के अंतर्गत आईटीसी मिशन सुनहारा कल व सीपा संस्था के द्वारा जनपद पंचायत इंदौर में परियोजना राजीव गांधी मिशन (वाटरशेड) के अंतर्गत जिला उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परियोजना अधिकारी श्री जमाल ख़ान ने की। कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी, नाबार्ड, एग्रीकल्चर, मत्स्य पशु चिकित्सा, वाटरशेड सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में श्री पंकज चौधरी द्वारा कार्यक्रम आयोजन के उद्देश्य की जानकारी दी गई।
श्री सहयोग तिवारी द्वारा आईटीसी के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गई।

साथ ही आरजीएम एवं आईटीसी के साथ हुए समझौते एवं क्लाइमेट स्मार्ट गतिविधि को पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।
इसके बाद उपस्थित विभागीय अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं के बारे में बताया गया।
परियोजना अधिकारी वाटरशेड द्वारा कार्यक्रम में महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। साथ ही अन्य विभागों द्वारा भी अपने सुझाव दिए गए।
जिला परियोजना अधिकारी द्वारा सुझाव एवं सभी विभाग को समन्वय बनाकर कार्य करने पर सहमति बनाई गई।
इस अवसर पर आईटीसी और सीपा संस्था से श्री सहयोग तिवारी, श्री पंकज चौधरी, श्री विकास जोशी, श्री आनंद त्रिवेदी भी उपस्थित थे।




