Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊलाइव टीवीविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

मुख्य सचिव ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से की समीक्षा तैयारियां 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा स्वच्छता अभियान

सतना जिला मध्य प्रदेश

मुख्य सचिव ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से की समीक्षा तैयारियां
17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा स्वच्छता अभियान

(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)

मुख्य सचिव ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से की तैयारियों की समीक्षा


मध्य प्रदेश जिला सतना में 9 सितंबर 2024/स्वच्छ भारत मिशन के तहत पूरे प्रदेश में 17 सितंबर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा 2024 कार्यक्रम मनाया जायेगा।

स्वच्छ भारत मिशन के शुभारंभ की 10वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता की थीम के साथ ही पखवाडे में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।

मध्यप्रदेश शासन की मुख्य सचिव वीरा राणा ने सोमवार को वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी जिलों के जिला कलेक्टर, नगरीय निकायों और पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को स्वच्छता ही सेवा अभियान के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

सतना कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा, सीईओ जिला पंचायत सुश्री संजना जैन, आयुक्त नगर निगम श्री शेर सिंह मीना सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

वीडियो कान्फ्रसिंग में बताया गया कि स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के 3 मुख्य स्तम्भ होंगे।

जिनमें स्वच्छता की भागीदारी के अंतर्गत जागरूकता बढाने, शपथ प्रतियोगितायें, वाक थान, वृक्षारोपण जैसी गतिविधियों के माध्यम से जनभागीदारी को बढावा देकर नागरिकों, समुदाय और संगठनों का जुडाव हासिल किया जायेगा।

श्रमदान के माध्यम से सम्पूर्ण स्वच्छता के अंतर्गत लोगों के साथ श्रमदान कर मेगा, सफाई अभियान का संचालन सडकों, रेल्वे स्टेशन, जल निकाय, सामुदायिक परिसम्पत्तियों में पडे खुले कचरे के ढेरों पर ध्यान केन्द्रित किया जायेगा और लक्षित इकाईयों के साथ स्वच्छ बनाने का कार्य किया जायेगा।

प्रत्येक ग्राम को सौदर्यीकरण वृक्षारोपण कचरा से कला आदि गतिविधियों से स्वच्छ सुंदर बनाया जायेगा।

तीसरे घटक के रूप में स्वच्छता और सफाई कार्य में संलग्न सफाई मित्र के सुरक्षा शिविर लगाये जायेंगे।

जिसमें स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभांवित किया जायेगा।

मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा ने कहा कि 17 सितंबर को नगरीय क्षेत्रों और ग्रामीण क्षेत्रों में एक साथ स्चच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ किया जाये।

स्वच्छता के लिए ब्लैक स्पाट का चिन्हांकन लोगों की जानकारी के आधार पर किया जाये।

अभियान के दौरान उस ब्लैक स्पाट को साफ, स्वच्छ करने के प्रयास किये जाये। उन्होंने कहा कि ब्लैक स्पाट के चिन्हांकन और इसकी सूचना निकायों को देने की प्रक्रिया का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाये।

मुख्य सचिव ने कहा कि 17 सितंबर को सभी जिलों में जन औषधि केन्द्रों का संचालन भी शुरू किया जाना है।

इसके लिए आवश्यक तैयारियों भी शुरू करके रखें।

स्वच्छता ही सेवा 2024 के लिए अंर्तविभागीय समिति गठित

कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा ने राज्य शासन के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान में व्यापक भागीदारी के लिए संबंधित विभागों की भूमिका एवं सहभागिता हेतु अंर्तविभागीय समिति का गठन किया है।

जिला कलेक्टर अनुराग वर्मा की अध्यक्षता में गठित इस समिति में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, आयुक्त नगर निगम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान, परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण, उप संचालक सामाजिक न्याय, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन, उप संचालक कृषि, जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक आजीविका मिशन, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद, खेल अधिकारी और समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

Related Articles

Back to top button