Breaking Newsअन्य राज्यअपराधआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

थाना निशातपुरा पुलिस ने 3.5 किलो गांजे के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर पहुंचाया सलाखों के पीछे

जिला भोपाल मध्य प्रदेश

थाना निशातपुरा पुलिस ने 3.5 किलो गांजे के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर पहुंचाया सलाखों के पीछे

(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)

मध्य प्रदेश जिला भोपाल के अंतर्गत थाना निशातपुरा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थो के तस्करो की धरपकड़ हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के पालन में पुलिस उपायुक्त जोन-04 श्री सुन्दर सिंह कनेश एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-04 श्री मलकीत सिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त श्रीमती ऋचा जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निशातपुरा श्री रूपेश दुबे के नेतृत्व में दिनांक 02/08/2024 को एक टीम गठित की गई, जिसको विश्वनीय गुप्तचर की सूचना प्राप्त हुई

एक व्यक्ति हाउसिंग बोर्ड दशहरा मैदान के पास नीले रंग की जींस पेंट और लाल रंग की शर्ट पहने हुए है जो अपने हाथ में प्लास्टिक के थैले में गांजा लेकर बेचने आ रहा है।

गुप्तचर की सूचना पर टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा जिसके पास प्लास्टिक के थैले की तलाशी लेने पर 3.5 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला जिसकी कीमत लगभग 60,000 रुपये है

पुलिस ने जप्त कर आरोपी रुपेश पंथी पिता मूलचंद उम्र 26 साल निवासी ग्राम अंडिया कला थाना गुलाबगंज जिला विदिशा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से आरोपी को केन्द्रीय जेल भोपाल दाखिल किया।

सराहनीय भूमिका- थाना प्रभारी श्री रूपेश दुबे, उनि राजेन्द्र सोलंकी, प्र.आर. 1408 मोहन श्रेष्ठ, प्रआर 1377 नरेन्द्र तिवारी, आरक्षक 1888 मनीष उपाध्याय, आरक्षक 1507 योगेन्द्र शर्मा, आरक्षक 3767 विपिन सिंह, आरक्षक 3406 विनीश यादव, आरक्षक 3500 मोहन पटेल, आरक्षक 87 महेश मालवीय की सराहनीय भूमिका रही ।

Related Articles

Back to top button