मैहर एवं सतना जिले के उल्टी दस्त प्रभावित गांव में होगा सुधार प्रभावित गांव में नहीं पाये जाएंगे नये रोगी
जिला मैहर/सतना मध्य प्रदेश

मैहर एवं सतना जिले के उल्टी दस्त प्रभावित गांव में होगा सुधार प्रभावित गांव में नहीं पाये जाएंगे नये रोगी
(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)
मध्य प्रदेश जिला सतना में 1 अगस्त 2024/मैहर जिले के मैहर और रामनगर विकासखंड के पूर्व प्रभावित गांव तथा सतना जिले के उचेहरा विकासखण्ड आलमपुर और पडरी में उल्टी-दस्त से पीडित नये मरीज सामने नहीं आये है।
जबकि मैहर जिले के डेल्हा, जरियारी और खोडरी गांव में आज किये गये सर्वे के दौरान एक-दो मामले सामने आये है।
सतना और मैहर जिले के प्रभावित गांव में उल्टी-दस्त की बीमारी अब नियंत्रण में है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एलके तिवारी ने कलेक्टर मैहर और कलेक्टर सतना को दिये गये दैनिक प्रतिवेदन में इस संबंध की जानकारी दी है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तिवारी ने बताया कि एक अगस्त को मैहर ब्लाक के प्रभावित 6 गांव में कोई भी नया रोगी सामने नहीं आया है। जबकि पूर्व में इलाजरत मरीजों को स्वास्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज भी कर दिया है।
इनमें ग्राम जरियारी, हरदुआसानी, पिपरहट, झिर्रहट बस्ती, ग्राम मौदहा, पकरिया में घर-घर सर्वे के दौरान कोई भी नया रोगी प्रकाश में नहीं आया है।
ग्राम डेल्हा में दो मरीज को उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर कैम्प में ही उपचार किया गया। जिनके स्वास्थ्य में सुधार हो गया है।
आगामी तीन दिनों तक गांव में कैम्प लगाने तथा हर घर का सर्वे करने के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है। पूर्व में कैम्प में उपचारित सभी मरीज पूर्णतः स्वस्थ है।
इसी प्रकार रामनगर विकासखण्ड के ग्राम खोडरी एवं पैपखरा में पांच मरीज उल्टी-दस्त से पीडित मिलने पर तीन मरीज को बेहतर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवराजनगर में भर्ती कराया गया।
जबकि दो मरीजों को स्थानीय कैम्प में उपचारित किया गया। ग्राम पैपखरा में गुरूवार को दो मरीज पाये गये। जिन्हें बेहतर उपचार के लिए देवलोन में भर्ती कराया गया
देवलोन में पूर्व में भर्ती 4 मरीजों में से दो मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। शेष दो के स्वास्थ्य पर तेजी से सुधार हो रहा है।
सतना जिले के विकासखण्ड उचेहरा में ग्राम आलमपुर और पडरी में उल्टी-दस्त के पूर्व में प्रभावित मरीजों जिसमें पडरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती किये गये 6 मरीजों को स्वास्थ्य होने पर डिस्चार्ज किया गया है।
ग्राम आलमपुर में बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उचेहरा में भर्ती किये 4 मरीज के स्वास्थ्य पर सुधार है।
इन दोनों ही गांवों में गुरूवार को किये गये घर-घर सर्वे के दौरान उल्टी-दस्त से प्रभावित कोई भी नया मरीज नहीं पाया गया।
सभी प्रभावित गांव में आगामी 3 दिवस तक मेडीकल कैम्प लगाने और घर-घर सर्वे करने के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है।




