Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

हरदेपुर में संचालित श्रीमद् भागवत कथा महापुराण में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव

जिला दमोह मध्य प्रदेश

हरदेपुर में संचालित श्रीमद् भागवत कथा महापुराण में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव

(पढिए सागर संभागीय ब्यूरो चीफ पुरुषोत्तम साहू की खास खबर)

श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की

मध्य प्रदेश जिला दमोह – हिरदेपुर घनश्याम पटेल डॉक्टर मनीष पटेल परिवार द्वारा चल रही है

श्रीमद् भागवत महापुराण में कथा व्यास किशोरी वैष्णवी गर्ग जी ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाई। कथा सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।

उन्होंने कहा कि जिस समय भगवान कृष्ण का जन्म हुआ जेल के ताले टूट गए, पहरेदार सो गए। वासुदेव देवकी बंधनमुक्त हो गए।

प्रभु की कृपा से कुछ भी असंभव नहीं है। कृपा न होने पर प्रभु मनुष्य को सभी सुखों से वंचित कर देते है।

चौथे दिन शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया। नन्हें बालक को कृष्ण के रूप में सजाकर पंडाल में लाते ही जय कन्हैयालाल के जयकारे गूंज उठे।

भक्तों ने बाल कृष्ण को दुलार किया। भगवान को माखन-मिश्री का भोग लगाकर आरती की गई

कथा वाचक किशोरी वैष्णवी गर्ग द्वारा किया जा रहा है। कथा वाचक ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन कर उनके जन्म का उद्देश्य भी बताया।

भगवान का जन्म होने के बाद वासुदेव ने भरी यमुना पार करके इन्हें गोकुल पहुंचा दिया,

वहां यशोदा के यह पैदा हुईं, शक्तिरूपा बेटी को लेकर चले आए, श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की गीत पर एवं संगीतकारों द्बारा सुंदर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।

इस अवसर पूर्व वित्त मंत्री दमोह विधायक जयंत मलैया,पूर्व कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष गौरव पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार जैन सदगुबा मंडल अध्यक्ष महेश पटेल द्वारा भागवत जी का पूजन कर कथाव्यास का स्वागत कर आशीर्वाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में माताएं, बहनें व भक्तगण उपस्थित थे।

मुख्य यजमान श्रीमती तारादेवी ,घनश्याम प्रसाद पटेल, श्रीमती सोनाली डॉ मनीष पटेल, श्रीमती ज्योति सीमांत पटेल, श्रीमती कलावती डॉक्टर प्रशांत पटेल एवं समस्त पटेल परिवार ने आप सभी से कथा श्रवण करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button