Breaking Newsअन्य राज्यअपराधआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

केंद्रीय बलों एवं कोरिया पुलिस की MCP में बरामद हुआ लगभग 6 लाख का नगदी और सोना, फ्लाइंग स्क्वाड टीम को किया सुपुर्द

कोरिया जिला छत्तीसगढ़

केंद्रीय बलों एवं कोरिया पुलिस की MCP में बरामद हुआ लगभग 6 लाख का नगदी और सोना, फ्लाइंग स्क्वाड टीम को किया सुपुर्द

राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की

(पढ़िए सरगुजा संभागीय ब्यूरो चीफ सुरेश कुमार साहू खास खबर)

राज्य छत्तीसगढ़
जिला कोरिया क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बैकुंठपुर,, पुलिस एवं बाहर से निर्वाचन हेतु आये हुए CRPF एवं ITBP की कम्पनी के द्वारा

थाना पटना के आदर्श चौक पटना, टेंगनी, डुमरिया, जमगहना, थाना चरचा के सुभाष चौक, खरवत चौक, नगर बैरियर थाना बैकुंठपुर के सलका चौक, भाड़ी, कुमार चौक,थाना सोनहत के मजार चौक, भैसवार, नटवाही बैरियर, कटगोड़ी चौक, सेमरिया बारियर, चौकी बचरापोड़ी के मुख्य बाजार के पास, बड़े सालही जैसे अनेक स्थानों पर MCP की निरंतर कार्यवाही की जा रही है।

वाहन चेंकिंग कार्यवाही के दौरान दिनांक 03 मई 2024 को खरवत चौक में

कोरिया पुलिस एवं केंद्रीय रिजर्व बल के द्वारा एक कार से 1,52,350/- रूपये नगद, लगभग 07 तोला सोना एवं 500 gm चांदी कीमत 4.55 लाख कुल मशरुका 6,07,350/- रूपये पकड़ा गया जो अग्रिम कार्यवाही हेतु फ्लाइंग स्क्वाड के सुपुर्द किया गया।

उल्लेखनीय है कि भयमुक्त माहौल में निष्पक्ष निर्वाचन करने की मंशा से पुलिस द्वारा शहर में फ्लैग मार्च, एरिया डोमिनेशन एवं नाईट पेट्रोलिंग किया गया है एवं निरंतर किया जा रहा है।

इसी के साथ लोगों को संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है कि लोकतंत्र के इस पर्व में वे बिना किसी डर के अधिक से अधिक सहभागिता करें।

गौरतलब है कि सुरक्षा जांच मे बरते जाने वाली आवश्यक सावधानियों सहित चेक पोस्ट में सुरक्षा जांच के दौरान अन्य प्रांतों एवं जिलों से आने वाले वाहनों का नंबर, वाहन चालक का नाम एवं पहचान दर्ज करने के निर्देश दिए गए है।

साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले किसी भी प्रकार के संदिग्ध गतिविधियों को रोकने हेतु भी सख्त निर्देश दिए गए है।

इसके अतिरिक्त दीगर क्षेत्रो से जिले में प्रवेश करने वाले वाहनो की चेकिंग के दौरान फोटोग्राफ़ी एवं वीडियोग्राफ़ी करने के हिदायत भी दी गई है

Related Articles

Back to top button