Breaking Newsअन्य राज्यअपराधआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

सूदखोरों ने 15% से 25% तक कर्ज देकर कर्जदार को फांसी लगाकर आत्महत्या करने के लिए किया मजबूर/जानिए क्या है सच

कटनी जिला मध्य प्रदेश

सूदखोरों ने 15% से 25% तक कर्ज देकर कर्जदार को फांसी लगाकर आत्महत्या करने के लिए किया मजबूर/जानिए क्या है सच

(पढिए जिला कटनी ब्यूरो चीफ ज्योति तिवारी की खास खबर)

सूदखोरों ने खूनी पंजों में जकडे (हजारों-कर्जदारों) में से एक को (फांसी-लगाकर) आत्महत्या करने के लिए किये मजबूर

छः सूदखोरों के नाम नंबर लिखकर बताया -यही हैं उसकी मौत के जिम्मेदार

मध्य प्रदेश जिला कटनी में 15 से 25% मासिक ब्याज दर पर कर्ज देकर फिर जिंदगी भर कर्जदार का खून पीने वाले सूदखोर माफिया ने एक रेलवे कर्मचारी को इतना परेशान किया कि उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली l

मृतक की जेब से मृत्यु पूर्व लिखा हुआ एक रुक्का बरामद हुआ है

जिसमें उसने सभी सूदखोरों के नाम और उनके मोबाइल नंबर लिखते हुए कहा है कि उनके हथकंडों से तंग आकर उसने फांसी लगाई है

मृतक के भाई ने बताया कि उसने खुद पर्सनल लोन लेकर अपने भाई का पांच लाख का कर्ज सूदखोरों को देकर चुकाया था लेकिन सूदखोर उन्हें परेशान करते रहे उसकी बाइक भी छीन कर ले गए थे l

रेलवे के लोको पायलट जैसे अच्छे खासे वेतन के पद पर कार्यरत 36 वर्षीय अमित बर्मन रोशन नगर में रहते थे l

क्रिकेट सट्टा जैसी गंदी लत के शिकार हो गए थे l उन्होंने स्थानीय 6 सूदखोरों से 20-20 हजार का कर्ज लिया लेकिन नोटरी के यहां बने शपथ पत्र व ऋण पत्र पर राशि बढ़ाकर लिखवाई गई और बढ़ी हुई राशि को एडवांस ब्याज का जोड़ना बताया गया लेकिन राक्षसी ब्याज दर नहीं शो की गई थी l

मृत्यु पूर्व लिखी गई जानकारी में लोको पायलट अमित ने बताया कि सूदखोर 20000 कर्ज के स्थान पर उन्हें 50000 ऑनलाइन भेजते थे और तुरंत 30000 निकलवाकर खुद ले लेते थे l

इस कपट रीति से उनके ऊपर 50000 का प्रमाणित कर्ज बनता था जिसे वे साल भर का ब्याज कहकर कर्ज बढाते रहे l

वास्तविक ब्याज दर 15% थी तो सूदखोरों को एक लाख रुपया महीना ब्याज चुकाना पड़ता था l

सूदखोरों की प्रताड़ना के दबाव में आकर उसने आत्महत्या करना स्वीकार किया है l साथ ही पुलिस से प्रार्थना की है

मेरे मरने के बाद मेरे पारिवारिक सदस्यों को सूदखोरों की प्रताड़ना से रक्षा की जाए l

सूदखोरों के नाम

सुसाइडल नोट में सूदखोरों का विवरण लिखा है l

जिनके नाम व मोबाइल नंबर के अनुसार अमित नायक -9981599943 , नवीन गर्ग -7000 439867 , शिवांश जायसवाल -831943 4718 , अभिषेक गौतम -826 993 2007 , रुपेश -7987452 925 / -9009634525 तथा राकेश तिवारी =8223966930 के नाम शामिल हैं l

इनमें रूपेश नामक सूदखोर ने पिछले दिनों मृतक की मोटरसाइकिल छीन कर रख ली है l

सूदखोरों का कर्ज चुकाया फिर भी बाकी बचा रहा

मृतक अमित बर्मन के बड़े भाई सूरज वर्मन ने बताया कि इन सूदखोरों को मेरे भाई ने ब्याज के रूप में कई लाख रुपया चुकाया है l

लेकिन उन्होंने मेरे भाई के ब्लैंक चेक और कर्ज के कागज नहीं दिए l

तब मैंने अपने नाम से पर्सनल लोन निकलवाया और इन सूदखोरों को पांच लाख रुपए देकर कर्ज चुकता किया है

फिर भी सूदखोरों ने मेरे भाई को परेशान किया उसकी गाड़ी रूपेश छीन कर ले गया है l

एनकेजे पुलिस ने बताया की सूचना पाकर शव का पीएम कराया गया है

मृतक की जेब से सुसाइडल नोट मिला है l

जाँच जारी है आरोपियों से पूछताछ की जाएगी l

Related Articles

Back to top button