Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

जिला पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने कबाड़ गोदाम पहुंचकर किया औचक निरीक्षण

कटनी जिला मध्य प्रदेश

जिला पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने कबाड़ गोदाम पहुंचकर किया औचक निरीक्षण

(पढिए जिला कटनी ब्यूरो चीफ ज्योति तिवारी की खास खबर)

विगत दिनों जिला जबलपुर के खजरी खिरिया स्थित कबाड़ के गोदाम में हुए भीषण विस्फोट को दृष्टिगत रखते हुए

मध्य प्रदेश जिला कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन द्वारा कबाड़ गोदाम जाकर किया गया औचक निरीक्षण

आज दिनांक 29.04.2024 को पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिजीत रंजन द्वारा स्वयं संज्ञान लेते हुए

सीएसपी कटनी श्रीमती ख्याति मिश्रा, थाना कुठला प्रभारी अभिषेक चौबे, थाना एनकेजे प्रभारी नीरज दुबे, चौकी बस स्टैंड प्रभारी अंकित मिश्रा के साथ चाका स्थित 03 कबाड़ी गोदाम राजीव गुप्ता, सिकंदर, दाऊद (रामभानी) खान के यहां औचक चेकिंग कार्यवाही की गई

चेकिंग के दौरान कबाड़ गोदाम में रखें रजिस्टर एवं अन्य दस्तावेजों को भी चेक किया जा रहा है, चेकिंग उपरांत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

साथ ही चेकिंग कार्यवाही के दौरान कबाड़ का काम करने वाले व्यापारियों को पाबंद किया गया है कि कोई भी चोरी का माल नहीं ले।

इसके बावजूद अगर किसी भी कबाड़ व्यापारी के यहां स्क्रैब में चोरी का सामान बरामद हुआ तो उसके खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। साथ ही किसी भी प्रकार का विस्फोटक पदार्थ एवं ज्वलनशील सामग्री इत्यादि कबाड़ गोदाम में नहीं रखने हेतु समझाइश दी गई।

साथ ही पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत रंजन द्वारा जिले के अन्य थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी को अपने-अपने थाना क्षेत्र में कबाड़ गोदाम को चेक करने हेतु निर्देशित किया गया।

Related Articles

Back to top button