जमथान पंचायत में सरपंच एवं ठेकेदार ने मिलकर किया घटिया सीसी (सड़क) का निर्माण सच्चाई बोलने पर लोगों को दिखाई गुंडागर्दी
जिला मनेंद्रगढ़ छत्तीसगढ़

जमथान पंचायत में सरपंच एवं ठेकेदार ने मिलकर किया घटिया सीसी (सड़क) का निर्माण सच्चाई बोलने पर लोगों को दिखाई गुंडागर्दी
राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की।
पढ़िए सरगुजा संभागीय ब्यूरो चीफ सुरेश कुमार की खास खबर,,,,,,,✍️✍️✍️✍️✍️✍️
घटिया सीसी सड़क निर्माण से ग्रामीणों में आक्रोश,सरपंच ने कबूला नीचे से ऊपर तक के कमीशन की हैं सीसी सड़क निर्माण भ्रष्टाचार हो रहा हैं।
राज्य:_ छत्तीसगढ़
जिला एमसीबी जनपद पंचायत भरतपुर क्षेत्र का मामला सामने आया है कि आज ग्राम पंचायत जमथान में ग्रामीणों ने सीसी रोड का भ्रष्टाचार आरोप लगाया सरपंच और ठेकेदार मिलकर ग्राम वासियों से कैसे सरपंच ने बातचीत कर रहा है।
सरपंच गांव के मुखिया होता है कहता है कि मैं जैसा चाहूंगा वैसा होगा
तुम लोग मेरा कुछ नहीं उखाड़ सकते हो तुमको जहां भी जाना है वहां चले जाओ मैं बीजेपी का नेता हूं मेरा कुछ नहीं उखाड़ सकते हो।
मेरा शिकायत तुमको जहां करना है वहां कर दो मैं निपट लूंगा और जहां सीसी रोड बनी है सब जगह की हाल यही है
ऐसे सरपंचों पर शासन से मैं विनम्र निवेदन करता हूं
सीसी रोड की जांच होना चाहिए हरिजन पर से लेकर पटेल पर के घर तक सीसी रोड बना है
तथा ग्राम पंचायत में जितने भी शासन की योजना आई है
उन सभी कार्यों की जांच होनी चाहिए जितना ग्राम पंचायत जमथान में भ्रष्टाचार हुआ है।
जहां सीसी रोड का काम चल रहा है वहां ना तो कोई इंजीनियर मौजूद रहते हैं और ना ही सरपंच
बिमला बाई अधिकांश ग्राम पंचायतों में विकास के नाम पर सरकारी धन राशि की होली खेली जा रही है।
प्रशासनिक नियंत्रण से मुक्त सरपंच ने अपने चहेते अघोषित ठेकेदारों को जो कोई और नही खुद सरपंच और ठेकेदार मिलकर काम करवा रहे हैं ।
अपना कमीशन तय कर ग्रामीण विकास को ठेंगा दिखा रहे हैं।
ऐसा ही एक मामला सामने आया है
ग्राम पंचायत जमथान जनपद पंचायत भरतपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत जमथान का मामला सामने आया है
जहां अधिकारियों की मिलीभगत से शासकीय राशि का दुरुपयोग कर मनमाने तरीके से निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं।
जब कि इन दिनों सरपंच और रोजगार सहायक और सचिंव शासन से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल में चले गए हैं
शासन की मंशा अनुरूप विकास ना रुके साथ ही मजदूरों को काम मिलता रहे इसके चलते उच्च अधिकारियों ने निर्माण कार्यो की अनुमति दे रखी हैं
जिसका सरपंच और ठेकेदार मिलकर भरपूर फायदा उठाकर शासन की राशि की लूट मचा कर रखा हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत में 200 मीटर सीसी रोड बन चुका हैं।
निर्माण कार्य पूर्णतः प्राक्कलन से हटकर गुणवत्ता विहीन तरीके से कराया गया है।
ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा हैं कि उक्त सड़क के निर्माण में 20 एमएम गिट्टी की जगह भारी मात्रा में डस्ट एवं 30-40 एमएम गिट्टी का उपयोग किया जा रहा हैं।
सड़क में कहीं भी 20 एमएम गिट्टी का उपयोग ना के बराबर किया जा रहा है।
इसके अलावा मजदूरों की जगह मशीनरी का उपयोग कर मजदूरों के हितों पर भी हरिजन पारा से पटेल पारा तक।
सीसी रोड काम किये जाने की जानकारी मिली है।
इस्टीमेट के मुताबिक नही हो रहा हैं निर्माण कार्य।
पंचायत के आश्रित ग्राम में सरपंच और ठेकेदार के द्वारा घटिया सीसी रोड का निर्माण किया जा रहा है।
बस्ती के अंदर सीसी रोड का निर्माण हो रहा है। अभी तक 200 मीटर के आस पास रोड का पूरा काम हो गया है।
जिसमें चिल्फी युक्त गिट्टी व मिट्टी युक्त रेती का इस्तेमाल किया जा रहा है।
सीसी रोड में सीमेंट नाम मात्र का डाला जा रहा है।सड़क निर्माण एजेन्सी ग्राम पंचायत सरपंच और ठेकेदारों द्वारा घटिया सीमेंट मटेरियल का उपयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है। जिस सीसी रोड का काम चल रहा है वहां पर
सरपंच और ठेकेदार मिलकर सड़क बनाने के लिए घटिया सीमेंट का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है।
जबकि इस्टीमेट के मुताबिक उच्च क्वालिटी की सीमेंट का सड़क निर्माण सीसी रोड में किया जाना चाहिए।
ग्रामीणों का आरोप
ग्रामीणों का कहना हैं
सरपंच और ठेकेदार द्वारा अपने मन मुताबिक स्टीमेट को दरकिनार कर घटिया क्वालिटी के मटेरियल लगा रहा है और तो और स्टेमीट मे उक्त रोड की मोटाई 8 इन्च होना है पर सरपंच और ठेकेदार के आदेश पर कंही 3 इंच तो कंही 5 की ही ढलाई कर रहा है।
सरपंच ने ठेकेदारों द्वारा सीसी रोड निर्माण तमाम नियम कायदों व गुणवत्ता की अनदेखी कर मनमानी तरीके से करा रहा है।
जिससे यह घटिया सीसी सड़क साल भर भी नहीं टिक पाएगी।
सीसी रोड निर्माण को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
ग्रामीणों का कहना है कि इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की जाएगी।
वाइब्रेटर का भी नहीं हो रहा उपयोग
उक्त सीसी रोड निर्माण कार्य में सड़क की गुणवत्ता को दरकिनार करते हुए मनमाने ढंग से निर्माण कराया जा रहा है।
सड़क निर्माण में दाब गुणवत्ता लाने के लिए वाइब्रेटर का उपयोग करना जरूरी होता है
जिससे सड़क में मजबूती आती है और वह लंबे समय तक टिकती है,पर इसके अनदेखी की जा रही है
शासन की गाइड लाइन के अनुसार किसी भी शासकीय कार्य को प्रारंभ करने से पहले वहां एक बोर्ड लगाना अनिवार्य है
जिसमें उसकी लागत,कार्य प्रारंभ व समाप्ति दि
सरपंच ने कबूला हो रहा घटिया निर्माण कमीशन ऊपर से नीचे तक देना हैं
जब इस संबंध मे बात करने के लिए सरपंच बिमला बाई ग्राम पंचायत जमथान में सरपंच को फोन किया गया तो उन्होने खुद कबूला की सीसी रोड निर्माण कार्य निम्न स्तर के मटेरियल से हो रहा है
मोटाई की ढलाई भी स्टीमेट के हिसाब से नहीं की जा रही है। उन्होने बताया की रोड की मोटाई 8 इंच की होनी है पर 3 से 4 इंच मोटाई की ढलाई कर रहा है।क्यों कि कमीशन नीचे से ऊपर तक देना है तो कंहा से अच्छा कार्य होगा।
सीसी सड़क निर्माण कार्य चल रहा हैं सरपंच और ठेकेदारों ने मिल कर सीसी रोड बनकर तैयार की गया है।
घटिया सीसी सड़क निर्माण से ग्रामीणों में आक्रोश,सरपंच ने कबूला नीचे से ऊपर तक के कमीशन की हैं
सीसी सड़क
ग्राम पंचायत जमथान में,एक महीने पूर्व बने सीसी रोड चढ़ा
भ्रष्टाचार की भेट।,,,,,,,,✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️







