स्व सहायता समूह के द्वारा सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण परीक्षा किया गया संपन्न
जिला शहडोल मध्य प्रदेश

स्व सहायता समूह के द्वारा सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण परीक्षा किया गया संपन्न
(पढिए शहडोल संभागीय ब्यूरो चीफ धीरेंद्र सिंह की खास खबर)
मध्य प्रदेश जिला शहडोल। सेंट्रल बैंक आफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान शहडोल में मध्य प्रदेश शासन ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा आयोजित क्षेत्रीय प्रबंधक बी एस लालवानी के निर्देशन एवं आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक अजय सिंह के मार्गदर्शन में संस्था के संचालक एस सी माझी द्वारा जिले के विकासखंड सोहागपुर बुढार गोहपारू जयसिंहनगर एवं ब्यौहारी के गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली स्व सहायता समूह की 32 महिलाओं को 10 दिवसीय सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन का आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रशिक्षण दिलवाया गया प्रशिक्षण जनक नंदिनी द्विवेदी द्वारा दिया गया।
प्रशिक्षण के पश्चात ओम प्रकाश चतुर्वेदी परीक्षा नियंत्रक एवं प्रमाणीकरण रूडसेटी भारत सरकार भोपाल के निर्देशन में सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन से संबंधित परीक्षा परीक्षक रामसुख दुबे कटनी एवं बैंक से संबंधित परीक्षा परीक्षक कृपा शंकर सुहाने शहडोल द्वारा लिखित एवं मौखिक परीक्षा ली गई।
परीक्षा में नर्सरी प्रबंधन विभिन्न सब्जियों के बीज एवं किस्म की जानकारी सब्जी उत्पादन के फायदे सब्जियों में लगने वाले कीट एवं रोग तथा उनके नियंत्रण की जैविक विधियां मिट्टी परीक्षण जैविक खाद एवं कीटनाशक मल्चिंग प्लास्टिक मल्चिंग सिंचाई प्रबंधन ड्रिप सिंचाई पाली हाउस तथा बैंकिंग के अंतर्गत उद्यमशील व्यक्तियों की विशेषताएं बैंकों में विभिन्न प्रकार के खाते जीवन सुरक्षा बीमा योजना तथा बैंकिंग से संबंधित विभिन्न विषयों का मूल्यांकन किया गया।
संस्था के कर्मचारी दुर्गेश गुप्ता एवं निकिता मंगलानी ने परीक्षा संपन्न कराने में किया गया सहयोग







